CG Top News : MLA का नंबर हैक, CEC दौरा का रद्द, IAS दंपत्ति पर शिकंजा व कांकेर में नक्सली हमला समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Oct 06, 2026, 20:35 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?,IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट।

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक अनुज शर्मा साइबर ठगी से जुड़े एक मामले को लेकर चर्चा में हैं। उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया है। आरोप है कि उनके नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद विधायक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित, वजह पर सस्पेंस, क्या विरोध के माहौल ने बढ़ाई चिंता?

रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का 7 और 8 अक्टूबर का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने 6 अक्टूबर को पत्र जारी कर इसकी जानकारी राज्य शिष्टाचार अधिकारी समेत प्रशासन और पुलिस के अफसरों को दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में EOW के पूरक चालान ने एक ही परिवार से जुड़े तीन चेहरों की भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है। जांच एजेंसी के अनुसार, निलंबित IAS रानू साहू, उनके पति IAS जयप्रकाश मौर्य और रानू साहू के भाई पीयूष कुमार साहू से जुड़े मामले में लेवी वसूली, नकद लेन-देन और संपत्तियों में निवेश की अलग-अलग कड़ियां सामने आई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लौह अयस्क खदान में खड़ी तीन पोकलेन मशीनों को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। घटना लोहत्तर थाना क्षेत्र के ग्राम चेमल की है। यहां पुष्प स्टील लिमिटेड की खदान में काम करने वाली तीन मशीनें सुबह जली हुई मिलीं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सनकी प्रेमी ही निकला छात्रा पर एसिड अटैक का आरोपी, दोस्त ने दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा

छत्तीसगढ़ के बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा पर एसिड फेंकने की साजिश उसके प्रेमी युवक ने रची थी। छात्रा ने आरोपी का प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू

रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टरों और मेडिकल शिक्षकों के खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज ने कुल 152 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



करोड़ों के आलीशान बंगले मिलने पर भी मंत्रियों को पुरानों का मोह, स्पीकर समेत चार माननीयों पर दो सरकारी आवास

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को नवा रायपुर में करोड़ों के आलीशान बंगले मिले हुए हैं। मंत्री नए बंगलों में शिफ्ट भी कर गए हैं। कुछ मंत्री ऐसे हैं जिनके पास अभी भी दो सरकारी आवास हैं। इन मंत्रियों की मै बंगले में शिफ्टिंग के बाद भी इनसे पुरानों का मोह नहीं छूट रहा है। स्पीकर समेत चार मंत्री ऐसे हैं जिनके पास रायपुर में बने पुराने बंगले भी हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



व्यापारी नेता की बढ़ीं मुश्किलें: यौन शोषण पीड़िता के चरित्र पर उठाए थे सवाल, अब थाने में दर्ज हुआ संगीन धाराओं में केस

अंबिकापुर में भाजपा नेता और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन पर एक आदिवासी महिला के चरित्र को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करने का आरोप है। इसके साथ ही आदिवासी समाज और एट्रोसिटी एक्ट को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का भी आरोप लगाया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच के नेतृत्व में 12 संगठनों ने महारैली और आमसभा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



गुप्तवार्ता के अफसर परिवहन विभाग में, रोहित झा बने संयुक्त परिवहन आयुक्त, प्रतिनियुक्ति पर मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में आखिरकार तीन महीने से खाली पड़े अहम पद पर सरकार ने नियुक्ति कर दी है। पुलिस मुख्यालय में गुप्तवार्ता संभाल रहे रोहित कुमार झा को अब संयुक्त परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर परिवहन विभाग भेजा है। यानी जिस पद पर करीब तीन महीने से कोई अफसर नहीं था, वहां अब पुलिस विभाग के अधिकारी की एंट्री हुई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • रायपुर न्यूज
  • अनुज शर्मा
  • ज्ञानेश कुमार
  • कोल लेवी घोटाला
  • कांकेर नक्सली वारदात
  • बालोद एसिड अटैक
  • रायपुर मेडिकल कॉलेज भर्ती
  • छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग