CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Dec 16, 2025, 20:59 IST
CG Top News Chhattisgarh big news the sootr
नमस्कार, 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर। हिंद कोल और इंद्रमनी ग्रुप में GST की रेड। 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
बीजापुर नक्सल सरेंडर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में सक्रिय 34 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Bilaspur GST raid.बिलासपुर में स्टेट जीएसटी विभाग ने कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हिंद कोल ग्रुप और इंद्रमनी ग्रुप समेत कई कोल वाशरी और कार्यालयों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड की जांच की गई। कोयला कारोबारियों ने 27.50 करोड़ रुपए का टैक्स सरेंडर किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
कोरबा
छत्तीसगढ़ सरकार ने 11 आईएएस का तबादला किया है। इसमें 4 कलेक्टर भी इधर से उधर किए गए हैं। कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाकर सरगुजा भेजा गया है। कुणाल दुदावत को कोरबा का नया कलेक्टर बनाया गया है। अजीत वसंत के खिलाफ ननकीराम कंवर ने मोर्चा खोला था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। संकेत हैं कि चार दिन बाद कई जिलों में शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंड और तेज हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Raipur. छत्तीसगढ़ में दवा खरीदी में भारी घोटाले के लिए कुख्यात छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन में एक और बड़े घोटाले की तैयारी की जा रही है। यह घोटाला है संजीवनी 108 के ठेका देने का। कार्पोरेशन ने अपनी चहेती एजेंसी का टेंडर पास करने के लिए सारे नियम बदल डाले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर; 7 महिलाएं भी शामिल
हिंद कोल और इंद्रमनी ग्रुप में GST की रेड, बिलासपुर के कोल कारोबारी निशाने पर, दो दिन में ₹27.50 करोड़ सरेंडर
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया, ननकीराम कर रहे थे विरोध, 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद फिर गिरेगा पारा, इन जिलों में 10°C से नीचे पहुंचा तापमान
संजीवनी एक्सप्रेस के ठेका में हो रहा बड़ा खेला, नए टेंडर को तीसरा बताकर चहेती एजेंसी को किया ओके
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari