CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट,32 जिलों में चेतावनी
Harrison Masih | Sept 30, 2025, 08:58 IST
CG Weather News-rain-alert-32-districts the sootr
छत्तीसगढ़ अगले चार दिनों तक भीगने वाला है। मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का खतरा मंडरा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया इस अलर्ट को और गंभीर बना रहा है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 32 जिलों में मंगलवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है। केवल मुंगेली जिला इस अलर्ट से बाहर है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर डैम हादसा: पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग, अब तक 6 शव बरामद
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान छुईखदान में सबसे ज्यादा 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के मध्य भाग में एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश और ज्यादा बढ़ सकती है। दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना सिस्टम अगले 24 घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। मानसून की वापसी रेखा इस समय गुजरात से होते हुए उत्तर भारत तक सक्रिय है।
ये खबर भी पढ़ें... cg Weather News: कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
इस सीजन में अब तक 1163.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में रगड़ खाते हैं। इससे उनमें चार्ज उत्पन्न होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल टकराते हैं तो बिजली बनती है।
यह बिजली आमतौर पर बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान बिजली के कंडक्टर बनते हैं। इनके पास खड़े होने पर इंसान इसकी चपेट में आ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... : छत्तीसगढ़ में बारिश से बस्तर में बाढ़ का कहर: नेशनल हाइवे बंद,गांवों में घुसा पानी,बीजेपी कार्यालय और मंदिर भी डूबे
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर डैम हादसा: पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग, अब तक 6 शव बरामद
बीते 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश
लो प्रेशर एरिया से बढ़ी बारिश की संभावना
ये खबर भी पढ़ें... cg Weather News: कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
औसत बारिश का आंकड़ा
- बेमेतरा में सबसे कम 519.1 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 50% कम है।
- बलरामपुर में सबसे ज्यादा 1517 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है।
- बस्तर, राजनांदगांव और रायगढ़ जैसे जिलों में वर्षा सामान्य के करीब है।
क्यों गिरती है बिजली?
यह बिजली आमतौर पर बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान बिजली के कंडक्टर बनते हैं। इनके पास खड़े होने पर इंसान इसकी चपेट में आ सकता है।
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 5 मुख्य पॉइंट्स
|
मौसम विभाग की अपील
- लोग बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थान पर न निकलें।
- पेड़, बिजली के खंभे और पानी के स्रोत से दूर रहें।
- ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों और खुले मैदानों में काम करते समय सतर्क रहें।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari