balrampur
कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
Harrison Masih | Sept 05, 2025, 13:57 IST
korba-bango-dam-gates-open-flood-balrampur-alert the sootr
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कोरबा के मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के आसपास के 32 गांवों में अलर्ट जारी है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिनीमाता बांगो डैम का जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है। जलभराव की स्थिति को देखते हुए डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे हसदेव नदी में 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एहतियातन डैम के आसपास बसे 32 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह से मौसम नम और बादलों से ढका हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की तीव्रता में अब कमी आने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम गिरेगा पानी,कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
लगातार बारिश के कारण बलरामपुर जिले के लुत्ती गांव में पुराना बांध मंगलवार देर रात टूट गया। इस हादसे में निचले इलाके के चार घर पानी की चपेट में आ गए, जिसमें 7 लोग बह गए। अब तक 5 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 2 लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
![balrampur]()
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले के लुत्ती बांध टूटने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मैदानी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिससे यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को बांधों और अन्य संरचनाओं का निरंतर फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
कोरबा में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मानिकपुर, रविशंकर नगर, सीतामढ़ी और खरमोर इलाके के घरों में पानी घुस गया है। कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
ये खबर भी पढ़ें... पूर्व CM का BJP पर हमला...बोले - बस्तर बर्बाद हो गया लेकिन सीएम नहीं पहुंचे
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई। उत्तरी हिस्से में लो-प्रेशर एरिया के कारण बारिश का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
Korba Bango Dam Gate Open
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा में यलो अलर्ट
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम गिरेगा पानी,कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
बलरामपुर बांध टूटा : 5 मौतें, बढ़ा खतरा
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मैदानी स्तर पर अधिकारी और कर्मचारी नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिससे यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को बांधों और अन्य संरचनाओं का निरंतर फील्ड में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
कोरबा के निचले इलाकों में जलभराव
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: 5 मुख्य बिंदुकोरबा बांगो डैम के 8 गेट खुलेलगातार बारिश से डैम का जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंच गया। एहतियातन 8 गेट खोलकर 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 32 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी डैम से पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी के किनारे बसे 32 गांवों के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बलरामपुर में बांध टूटने से 5 लोगों की मौत लगातार बारिश से पुराना बांध टूट गया, जिससे 4 घर बह गए। अब तक 5 शव बरामद, 2 लोग लापता हैं। कई जिलों में यलो अलर्ट घोषित कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट जारी किया गया। निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित कोरबा, बिलासपुर और रायपुर संभागों में कई इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। |
पूरे प्रदेश में बारिश का असर
Korba Bango Dam Gate Open
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नियद नेल्ला नार योजना 2.0: बस्तर के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से मिल रही आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
पन्ना में सरकारी जमीन पर 74 प्लॉट काटने का आरोप, पूर्व कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने पलटा था कलेक्टर का आदेश, मामला हाईकोर्ट में
By Neel Tiwari
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में चुनाव कल, 413 बूथों पर होगा मतदान, नामांकन की प्रक्रिया आज हुई पूरी
By Ashish Bhardwaj
सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 पर हाई कोर्ट सख्त, कहा- 50 फीसदी आरक्षण सीमा का सख्ती से पालन करे सरकार
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में किसानों की हेल्पलाइन खुद हेल्पलेस! एक पर जवाब नहीं, दूसरा नंबर बंद
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाने की तैयारी, केदार कश्यप और दीपक बैज समेत कई बड़े नाम शामिल
By Umeshwari Baghel
जयपुर नगर निगम में एक पद पर दो अधिकारी, हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के 14 दिन बाद भी नहीं सुलझा विवाद
By Raghvendra Singh Rathore