CG Weather Update : नेशनल हाईवे पर भरा पानी, इस दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश

Shreya Nakade | Jul 18, 2024, 08:00 IST
Share
jagdalpur bijapur highway water
jagdalpur bijapur highway water

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते जगदलपुर- बीजापुर नेशनल हाईवे पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहेगा...

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ( CG Monsoon ) ने फिर से जोर पकड़ लिया है। बुधवार को राजधानी रायपुर और दुर्ग में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। गुरुवार को भी यह स्थिति बनी रहेगी।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में बारिश की पूरी संभावना है।

NH-63 पर जलभराव

बुधवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर NH-63 पर पानी भर गया। नदी नालों का पानी सड़क पर आने के कारण नेशनल हाईवे पर जलभराव की स्थिति हो गई। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा।

जलभराव के कारण सड़क पर कई लोग फंसे रहे। विधायक विक्रम मंडावी को इसकी जानकारी मिलते ही वे हालात का जायजा लेने पहुंचे। साथ ही लोगों को ट्रैक्टर के जरिए एक ओर से दूसरी ओर छोड़ा।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम ने अमित शाह को बताया छत्तीसगढ़ का विजन, नक्सलियों की रीढ़ पर चोट

बारिश का दौर रहेगा जारी

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। इसके अलावा 19 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। इससे पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है। कई हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

बस्तर में ज्यादा बारिश

आने वाले दिनों में वैसे तो पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश का अनुमान है पर बस्तर संभाग के जिलों में ज्यादा बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार निम्न दाब का क्षेत्र विदर्भ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बन रहा है। इसके चलते बारिश की ज्यादा संभावना बस्तर में है।

ये खबर भी पढ़िए...

छत्तीसगढ़ की पटरी पर दौड़ेंगी चार प्रमुख रेल परियोजनाएं

सोंढूर नदी में बाढ़

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज बारिश के चलते सोंढूर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जब चालक ने ट्रैक्टर को लेकर पुल पर चलना शुरु किया तब जल स्तर कम था। धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ने लगा। ऐसे में ट्रैक्टर चालक और उसमें सवार किसानों ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मानसून
  • बारिश
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • छत्तीसगढ़ मानसून
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच