CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का खतरा,गरबा मैदान हुए जलमग्न
Harrison Masih | Sept 26, 2025, 11:27 IST
cg-Weather-Update-yellow-alert-heavy-rain the sootr
छत्तीसगढ़ में बारिश ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कहीं गरबा मैदान जलमग्न हो गए, तो कहीं युवक नदी के बीच फंस गया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है, लेकिन असली खतरा अभी बाकी है...
CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ (southern Chhattisgarh) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर डैम हादसा: पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग, अब तक 6 शव बरामद
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।
आरंग में एक युवक नशे में नदी किनारे बने टीले पर सो गया। पत्नी से झगड़े के बाद वह वहां पहुंचा था। नींद खुली तो पानी का स्तर बढ़ चुका था और वह फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। SDRF टीम ने रस्सी की मदद से रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
छत्तीसगढ़ में बारिश लगातार हो रही है जिसने नवरात्रि गरबा आयोजनों को भी प्रभावित किया है। कई शहरों में मैदान गीले होने और पानी भरने के कारण कार्यक्रम रद्द या स्थगित हुए। रायपुर के ओमाया गार्डन रिजॉर्ट में गरबा की तारीखें बदल दी गईं। अब यह 27 से 29 सितंबर तक होगा। देवेन्द्र नगर, रायपुर में महिलाएं बारिश के बीच छाता लेकर गरबा करती नजर आईं।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
![Garba grounds submerged]()
बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण आपस में रगड़ते हैं। इससे पॉजिटिव और नेगेटिव चार्ज बनते हैं। जब ये बादल टकराते हैं तो बिजली पैदा होती है। आमतौर पर यह बादलों में ही रहती है, लेकिन तेज होने पर धरती तक पहुंच जाती है।
पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुएं इसके कंडक्टर बनती हैं, और इनके पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यलो अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर डैम हादसा: पीड़ित परिवारों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने की मांग, अब तक 6 शव बरामद
पिछले 24 घंटे में भारी बारिश
- रायपुर शहर में 76 मिमी
- आरंग में 132 मिमी
- गोबरा-नवापारा में 143 मिमी
- रायपुर जिले का औसत 85 मिमी
कहां-कहां हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार—
- गोबरा नवापारा, राजिम – 14 सेमी
- आरंग – 13 सेमी
- पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद, मोहला – 11 सेमी
- बलौदा बाजार, खड़गांव – 10 सेमी
- धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर, गुरुर – 9 सेमी
- माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद, रायपुर – 8 सेमी
- अन्य कई स्थानों पर 6 सेमी से कम वर्षा दर्ज की गई।
नदी के टीले पर फंसा युवक, SDRF ने बचाया
गरबा उत्सव पर बारिश का असर
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
Garba grounds submerged
जिलावार बारिश का आंकड़ा
- बलरामपुर में अब तक 1498.6 मिमी बारिश – सामान्य से 53% अधिक
- बेमेतरा में 509.1 मिमी – सामान्य से 51% कम
- बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ – सामान्य के आसपास
क्यों गिरती है बिजली?
पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुएं इसके कंडक्टर बनती हैं, और इनके पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यलो अलर्ट को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari