छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: राहत का फैसला, वेदांता में हादसा और भरोसे की असली परीक्षा

Rajesh Lahoti | Apr 18, 2026, 19:24 IST
Share
cg-weekly-analysis-vedanta-blast-pds-scam-ucc-politics
cg-weekly-analysis-vedanta-blast-pds-scam-ucc-politics

छत्तीसगढ़ का यह हफ्ता विरोधाभासों से भरा रहा। एक तरफ भीषण गर्मी से राहत देने के लिए छुट्टियों का फैसला, तो दूसरी तरफ वेदांता प्लांट जैसी त्रासदी ने सिस्टम की लापरवाही उजागर की।

छत्तीसगढ़ का यह हफ्ता विरोधाभासों से भरा रहा। एक तरफ भीषण गर्मी से राहत देने के लिए छुट्टियों का फैसला, तो दूसरी तरफ वेदांता प्लांट जैसी त्रासदी ने न सिर्फ सिस्टम की लापरवाही उजागर की, बल्कि यह भी दिखाया कि हर हादसे के बाद मुआवजा तो तय होता है, लेकिन जवाबदेही अक्सर अधूरी रह जाती है।

इसी बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड की पहल सरकार के बड़े एजेंडे और आत्मविश्वास को दर्शाती है, लेकिन जमीन पर असली परीक्षा अभी बाकी है। यहां सामाजिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

कुल मिलाकर, यह हफ्ता बताता है कि छत्तीसगढ़ में फैसले और घोषणाएं तेजी से हो रही हैं, लेकिन उनका असर और भरोसा अभी भी वर्क इन प्रोग्रेस है। जरूरी यह है कि राहत, विकास और सुरक्षा-तीनों के बीच संतुलन हो, और इसे बनाए रखना ही सबसे बड़ी चुनौती भी है।

आंकड़ों का जादू

छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित पीडीएस घोटाला इस हफ्ते फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा घोटाले से ज्यादा उसके आकार की हो रही है। कभी 600 करोड़ का बताया गया मामला अब 216 करोड़ का रह गया है। जैसे किसी ने घोटाले का डाइट प्लान बना दिया हो।

सरकार इसे तकनीकी गलती बता रही है, लेकिन जनता पूछ रही है कि गलती मशीन में थी या मंशा में? दो साल तक चली जांच, 18 बैठकों की लंबी कवायद और फाइलों के पहाड़ के बाद रिपोर्ट आखिरकार विधानसभा को सौंप दी गई है। समिति ने अपना काम खत्म कर दिया है, अब असली परीक्षा सरकार और विपक्ष की है।

मानसून सत्र में जब यह रिपोर्ट टेबल पर आएगी, तब असली राजनीति शुरू होगी। नाम सामने आएंगे या फिर जिम्मेदारी तय होगी-जैसे क्लासिक संवाद सुनने को मिलेंगे-यह देखना दिलचस्प होगा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में घोटाले अक्सर कहानी की तरह होते हैं-शुरुआत जोरदार, बीच में सस्पेंस और अंत में… खैर, अंत अक्सर दर्शकों को ही समझना पड़ता है।

कमाई से ज्यादा कमाल

3200 करोड़ के शराब घोटाले में इस हफ्ते नया मोड़ आया और कहानी सीधी जेब से निकलकर संपत्ति तक पहुंच गई। आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति 38 लाख से बढ़कर 3.32 करोड़ हो गई-वह भी 10 साल में। इतनी ग्रोथ देखकर तो निवेशक भी प्रेरित हो जाएं।

सीबीआई की जांच में पता चला कि पत्नी के नाम संपत्ति, विदेशी निवेश और भारी खर्च का खेल चलता रहा। दिलचस्प यह है कि आय से ज्यादा खर्च करने की कला भी सामने आई। हालांकि यह सिस्टम के लिए रोजमर्रा की बात बन चुकी है।

अब चर्चा सिर्फ एक अफसर की नहीं, बल्कि पूरे सिंडिकेट मॉडल की हो रही है। सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह जांच आगे बढ़ेगी या फिर एक-दो नामों पर ही ब्रेक लग जाएगा। वैसे मामला इतना बड़ा है कि त्रिपाठी और बाकी लोगों को लेकर सीबीआई की जांच लगातार चल रही है।

पढ़ाई से पहले कुर्सी की परीक्षा

शिक्षा के आधुनिकीकरण की योजना में इस बार फर्नीचर ही विवाद का केंद्र बन गया है। 105 करोड़ की खरीदी में बीआईएस मानक गायब होने से पूरा मामला कुर्सी बनाम क्वालिटी में बदल गया है। सरकार स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक स्कूलों की बात कर रही है, लेकिन बुनियादी फर्नीचर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

विपक्ष इसे घोटाले की तैयारी बता रहा है और तंज कसते हुए पूछ रहा है-यह सुधार है या सेटिंग? अगर बिना मानक के खरीदी होती है, तो स्कूलों में घटिया फर्नीचर पहुंचने का खतरा है। यानी बच्चे पढ़ाई से पहले कुर्सी की मजबूती टेस्ट करेंगे। यह मामला दिखाता है कि विकास के बड़े-बड़े वादों के बीच छोटी-छोटी लापरवाहियां ही सबसे बड़ा विवाद बन जाती हैं।

राहत में भी राजनीति

भीषण गर्मी ने आखिरकार सरकार को अपना ही कैलेंडर बदलने पर मजबूर कर दिया। 1 मई से शुरू होने वाली छुट्टियां अब 20 अप्रैल से लागू कर दी गईं। मौसम ने प्रशासन से पहले फैसला ले लिया। बच्चों के लिए यह राहत किसी अचानक मिली छुट्टी जैसी है, लेकिन शिक्षकों के लिए कहानी उलटी है।

उनका वर्क मोड वैसे ही जारी रहेगा। फैसले में सबसे दिलचस्प मोड़ यह है कि शिक्षकों को छुट्टी से बाहर रखा गया है और जनगणना ड्यूटी की संभावना भी जोड़ दी गई है। यानी स्कूल बंद, बच्चे घर पर, लेकिन शिक्षक सरकारी मशीनरी का हिस्सा बने रहेंगे। हर साल गर्मी रिकॉर्ड तोड़ती है, हर साल यही चिंता होती है, लेकिन फैसले आखिरी समय पर ही आते हैं।

सिस्टम को भी मौसम का अंदाजा अचानक ही लगता हो। सवाल यह भी उठता है कि अगर अप्रैल में इतनी गर्मी पड़नी तय थी, तो शैक्षणिक कैलेंडर पहले से क्यों नहीं बदला गया? यानी छुट्टियां तो आगे बढ़ गईं, लेकिन सिस्टम की तैयारी अब भी पीछे ही चल रही है। कुल मिलाकर, यह फैसला बच्चों के लिए राहत, शिक्षकों के लिए चुनौती और सिस्टम के लिए आईना बन गया है।

बड़ा हादसा, बड़ी एफआईआर

सक्ति के वेदांता पावर प्लांट में हुआ हादसा इस हफ्ते छत्तीसगढ़ की सबसे दर्दनाक खबर बन गया है। 22 मजदूरों की मौत और कई घायल। इस बार कार्रवाई भी असामान्य रही। सरकार अपने पूरे फॉर्म में दिखी और चेयरमैन तक एफआईआर दर्ज हो गई। आमतौर पर ऐसे मामलों में जिम्मेदारी नीचे के स्तर पर रुक जाती है, लेकिन यहां मामला ऊपर तक पहुंचा है।

मुआवजे की घोषणाएं भी बड़ी-बड़ी हुईं-सरकार, पीएमओ और कंपनी, सभी ने राहत पैकेज दिया। लेकिन क्या मुआवजा उस लापरवाही की भरपाई कर सकता है, जिसने जान ली? प्रारंभिक जांच में साफ संकेत मिले हैं कि अगर सुरक्षा मानकों का सही पालन होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था। यानी यह दुर्घटना कम और चूक ज्यादा लगती है।

अब निगाहें मजिस्ट्रियल जांच पर हैं। क्या यह भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में दब जाएगी या कोई ठोस कार्रवाई होगी? इस हादसे ने एक बार फिर दिखा दिया कि कागजों पर मौजूद सुरक्षा और जमीन की हकीकत में कितना बड़ा अंतर है। फिलहाल एफआईआर बड़ी है, बयान सख्त हैं, लेकिन इंसाफ की उम्मीद अभी भी कम ही है।

आंकड़े बोलते हैं, सिस्टम चुप रहता है

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज है, लेकिन इसके साथ हादसों की रफ्तार भी कम नहीं है। पिछले तीन साल में 296 मजदूरों की मौत-यह आंकड़ा सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि विकास की असली कीमत का हिसाब है। कागजों में सुरक्षा के सारे नियम मौजूद हैं-पीपीई किट, गाइडलाइन, निरीक्षण-सब कुछ।

लेकिन जमीन पर इनका हाल अक्सर फाइलों तक सीमित ही नजर आता है। हर हादसे के बाद एक तय प्रक्रिया चलती है-जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा और कुछ दिनों की हलचल। फिर सब कुछ सामान्य हो जाता है, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। असल समस्या यह है कि हादसे अपवाद नहीं रहे, बल्कि धीरे-धीरे पैटर्न बनते जा रहे हैं।

मजदूर इस पूरी व्यवस्था में सबसे कमजोर कड़ी है-न आवाज मजबूत, न सुरक्षा पक्की। विकास की इस दौड़ में मशीनों की कीमत तय है, लेकिन इंसानी जान की कीमत अक्सर हादसे के बाद ही लगाई जाती है। अगर यही हाल रहा, तो औद्योगिक प्रगति का आंकड़ा बढ़ेगा जरूर, लेकिन उसके पीछे छिपी कीमत भी उतनी ही भारी होती जाएगी।

कानून से ज्यादा बहस का मुद्दा

छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) की दिशा में कदम बढ़ाकर सरकार ने बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संकेत दिया है। रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में समिति बनेगी, सुझाव लिए जाएंगे और एक समान कानून का ड्राफ्ट तैयार होगा।

सरकार इसे सरल और समान न्याय की दिशा में कदम बता रही है, लेकिन असल में यह मुद्दा कानून से ज्यादा बहस का विषय बन चुका है। यूसीसी का मुद्दा संवेदनशील भी है और रणनीतिक भी। यह सिर्फ कानूनी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक ढांचे में बदलाव की बात करता है।

आने वाले समय में इस पर राजनीतिक बहस तेज होना तय है-समर्थन भी होगा और विरोध भी। सरकार के लिए यह साहसिक कदम है, लेकिन इसके प्रभाव और प्रतिक्रिया दोनों ही बड़े होने वाले हैं। यानी यूसीसी अभी कानून कम और सियासत का केंद्र ज्यादा बनता नजर आ रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

वेदांता ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 पहुंची, 13 मजदूर अब भी जिंदगी और मौत के बीच

216 करोड़ का पीडीएस घोटाला, रिपोर्ट में बड़े खुलासे

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, महिलाओं को बड़ी राहत; जानिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

छत्तीसगढ़ की चिट्ठी: आस्था की आड़ में राजनीति, जंगल से सिस्टम तक सब मैनेज

Tags:
  • छत्तीसगढ़ की राजनीति
  • छत्तीसगढ़ की चिट्ठी
  • वेदांता पावर प्लांट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा