CGPSC घोटाला जांच में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष के घर दबिश
Umeshwari Baghel | Updated:
ED के रडार पर पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष
CGPSC भर्ती परीक्षा कथित गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच का दायरा बढ़ गया है। दुर्ग में पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत के घर टीम ने दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की। परिवार की नियुक्तियां और संपत्तियां भी चर्चा में हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- CGPSC जांच पहुंची पूर्व पटवारी संघ अध्यक्ष के घर तक
- ED की कार्रवाई से बढ़ा CGPSC मामले का दायरा
- कमलेश राजपूत के परिवार की नियुक्तियां चर्चा में
- दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच पर नजर
- CGPSC केस में नए कनेक्शन तलाश रही ED
ED की टीम सिकोला भाठा इलाके की बंगाली कॉलोनी स्थित राजपूत के निवास पर पहुंची थी। करीब आठ अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों से वहां पहुंची और कई घंटे तक जांच की। इस दौरान कुछ दस्तावेजों को जांच के लिए अपने साथ ले जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई को लेकर ED की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
परिवार की सरकारी नौकरियां भी आईं चर्चा में
जानकारी के मुताबिक, राजपूत की दो बेटियां पटवारी पद पर कार्यरत हैं। वहीं एक बेटी उप पंजीयक और बेटा नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। इन नियुक्तियों से जुड़े रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में आने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि, अभी तक किसी भी सरकारी नियुक्ति में गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि नहीं हुई है। ED ने भी परिवार के किसी सदस्य पर कोई आरोप सार्वजनिक नहीं किया है।
संपत्तियों और लेन-देन की जांच की संभावना
सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह देखा जा सकता है कि परिवार की संपत्तियों में समय के साथ कितना बदलाव हुआ और उनकी आय के स्रोत क्या रहे हैं। जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल भी जांच का हिस्सा बन सकती है। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिसमें किसी संपत्ति को अवैध या आय से अधिक बताया गया हो।
CGPSC मामले में कई ठिकानों पर हो चुकी कार्रवाई
दुर्ग में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच में नए तथ्य सामने आने की उम्मीद है। ED को मिले दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल कमलेश सिंह राजपूत या उनके परिवार के खिलाफ ED की ओर से कोई अंतिम निष्कर्ष या आरोप पत्र जारी नहीं किया गया है।
ये खबरें भी पढ़े....
CGPSC की एग्जाम कंट्रोलर रहीं आरती वासनिक को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
CGPSC Scam : 50 की फाइल 152 में खरीदी, सोनवानी पर लगा एक और बड़ा आरोप
CGPSC 2003 भर्ती परीक्षा मामला फिर चर्चा में, 15 अधिकारी जांच के घेरे में
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद
By Jyoti Mahender Bhardwaj
डीग में बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस में घमासान, विश्वेंद्र सिंह ने पूछा- जीते हुए सदस्य कहां गायब हो गए?
By Ashish Bhardwaj
GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी सस्पेंड, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते ACB ने किया था गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
अब मॉल में शॉपिंग-फिल्म से आगे का रोमांच: जयपुर में शुरू हुआ इमर्सिव डेस्टिनेशन, 25 हजार वर्गफीट में बसी अनोखी दुनिया
By Jageshwar Prasad
चित्तौड़गढ़ में RLP को झटका, शंकरी बाई ने BJP को दिया समर्थन; विधायक आक्या पर लगे जबरन ले जाने के आरोप
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगी जाति और रुतबे की धौंस, 58 साल पुराने नियम बदले, कैदियों को लेकर भी बड़ा फैसला
By Umeshwari Baghel
नाक रगड़कर माफी मांगता हूं, श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री के बदले सुर
By Arohi Raj