छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के भोपाल ऑफिस में पिस्टल की नोंक पर लाखों की लूट
Marut raj | Aug 08, 2024, 15:24 IST
Chattisgarh RS Premium Liquor Company Loot Bhopal Office the sootr
छत्तीसगढ़ की आरएस प्रीमियम लिकर्स कंपनी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी काम है। कंपनी के मालिए राजेश कुमार का रायपुर में देवभूमि नाम से रियल एस्टेट का कारोबार है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ की शराब कंपनी के भोपाल ऑफिस में लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। घटना रचना टावर की है।
छत्तीसगढ़ की आरएस प्रीमियम लिकर्स कंपनी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी काम है। कंपनी भोपाल में शराब की चार दुकानों का संचालन करती है। कंपनी का रचना टावर के फ्लैट सीनियर एम 1 में ऑफिस है।
प्रतिदिन होने वाली आय को इसी ऑफिस में रखा जाता है। कंपनी के मालिए राजेश कुमार का रायपुर में देवभूमि नाम से रियल एस्टेट का कारोबार है। कंपनी के पार्टनर रविंद्र सिंह चौहान के अनुसार बदमाश बुधवार सुबह करीब आठ बजे उनके ऑफिस आए। यहां उन्होंने कंपनी के कलेक्शन एजेंट वीरेंद्र गुप्ता का नाम लेते हुए गेट खुलवाया।
अंदर आने पर बदमाशों ने पीने का पानी मांगा। जैसे ही कंपनी के मुनीम श्याम सुंदर किचन में पानी लेने गए, वैसे ही बदमाशों ने उन पर पिस्टल तान दी। घबराए हुए मुनीम ने कैश के बारे में बता दिया। इसके बाद बदमाश कैश लेकर फरार हो गए। ज्ञात हो की रचना टावर में सांसद और विधायकों के लिए फ्लैट बनाए गए हैं।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj