CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Nov 08, 2025, 20:59 IST
Chhattisgarh Top News Big news cg the sootr
नमस्कार, 14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक। बस्तर में 12 ठिकानों पर NIA की रेड, कई दस्तावेज और नगदी बरामद। गुजरात से छत्तीसगढ़ कैप्सूल तस्करी का पर्दाफाश। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
14 नवंबर को होगी
Raipur. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 14 नवंबर को सुबह 11.30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन रायपुर) में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें धान खरीदी, किसानों को भुगतान, विधानसभा सत्र की तिथि निर्धारण और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
बस्तर में 12 ठिकानों पर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर NIA की दबिश से माओवादी खेमे में हड़कंप मचा है। दंतेवाड़ा और सुकमा में हुई छापेमारी अरनपुर IED ब्लास्ट से जुड़ी है, जिसने 11 जवानों की जान ले ली थी। अब जांच एजेंसी के हाथ ऐसे सुराग लगे हैं जो पूरे नेटवर्क को बेनकाब कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Khairagarh. खैरागढ़ पुलिस ने NDPS Act के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुजरात से नशीली कैप्सूल की तस्करी कर स्थानीय युवाओं को सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता! कमांडर और सचिव समेत
जंगल से हथियार लेकर लौटे 7 नक्सली, रूपेश दादा की अपील के बाद गरियाबंद में उदंती एरिया कमेटी के सदस्यों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया। 37 लाख के इनामी इन नक्सलियों ने मीडिया की मौजूदगी में पुलिस के सामने हथियार डाले और कहा — “अब हम घर लौटना चाहते हैं।” पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सुबह-सुबह जब अंबेडकर हॉस्पिटल रायपुरके गेट के पास पॉलीथिन में एक नवजात का शव मिला, तो हर कोई सन्न रह गया। लेकिन जब CCTV सामने आया, तो दिखा बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के पास शव फेंककर फरार हो गईं। आखिर ये महिलाएं कौन थीं और इस नवजात की कहानी क्या है? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक , धान खरीदी, विधानसभा सत्र और राष्ट्रपति के आगमन पर होगी चर्चा
बस्तर में 12 ठिकानों पर NIA की रेड , कई दस्तावेज और नगदी बरामद, अरनपुर ब्लास्ट में शहीद हुए थे 11 जवान
खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गुजरात से छत्तीसगढ़ कैप्सूल तस्करी का पर्दाफाश, हजारों कैप्सूल के साथ 6 गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता! कमांडर और सचिव समेत 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर , 37 लाख का था इनाम
अंबेडकर हॉस्पिटल में इंसानियत शर्मसार: बुर्का पहनी महिलाओं ने फेंका नवजात का शव, CCTV आया सामने
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA