खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई! गुजरात से छत्तीसगढ़ कैप्सूल तस्करी का पर्दाफाश, हजारों कैप्सूल के साथ 6 गिरफ्तार
Harrison Masih | Nov 08, 2025, 18:17 IST
gijrat-khairagarh-drug-smuggling-6-accused-arrested-tramadol-seized the sootr
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में नशे के जाल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुजरात से लाई जा रही ट्रामाडोल कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ 6 तस्करों को पकड़ा है। दो मोटरसाइकिलों में भरे 398 स्ट्रीप कैप्सूल जब्त किए गए हैं।
Khairagarh. खैरागढ़ पुलिस ने NDPS Act के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुजरात से नशीली कैप्सूल की तस्करी कर स्थानीय युवाओं को सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1,66,669 रूपए आंकी गई है। सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
7 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंडई क्षेत्र के कुछ युवक गुजरात के भरूच जिले के दहेज इलाके से प्रतिबंधित कैप्सूल लेकर लौट रहे हैं। सूचना के आधार पर गंडई पुलिस ने ठंढार मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की।
घेराबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो बैगों में भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल (398 स्ट्रीप) बरामद हुईं। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कई महीनों से गुजरात के दहेज क्षेत्र से ट्रामाडोल कैप्सूल खरीदकर लाते थे और स्थानीय स्तर पर युवाओं को ऊंचे दामों में बेचते थे। पुलिस गुजरात-छत्तीसगढ़ कैप्सूल तस्करीनेटवर्क में शामिल सप्लायरों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। खैरागढ़ पुलिस का कहना है कि यह गिरोह नशे की तस्करी के जरिए युवाओं को लत लगाकर मोटा मुनाफा कमा रहा था। जल्द ही गुजरात और छत्तीसगढ़ के बीच फैले इस पूरे सप्लाई चेन का खुलासा किया जाएगा।
NDPS (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) Act, 1985 के तहत नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी, सेवन या बिक्री गंभीर अपराध है। इस कानून में दोष सिद्ध होने पर 10 से 20 साल तक की सजा और 1 से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... NDPS एक्ट में 4 आरोपियों को हुई जेल... कोडवर्ड में करते थे ड्रग्स की डीलिंग
ये खबर भी पढ़ें... नशे के कारोबारियों की करोड़ों की संपत्ति होगी फ्रीज,बिलासपुर पुलिस ने मुंबई सफेमा कोर्ट भेजा केस
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 398 स्ट्रीप में कुल 3184 नग नशीली कैप्सूल, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1,66,669 रूपए आंकी गई है। सभी आरोपियों को NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।
कैसे खुला नशे के नेटवर्क का राज?
घेराबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो बैगों में भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल (398 स्ट्रीप) बरामद हुईं। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें... योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़ें... सुप्रीम कोर्ट ने पलटा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला,NDPS एक्ट केस में ट्रायल कोर्ट की शक्ति बताई
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
- मोहित सतनामी (35 वर्ष), पिता धनुक सतनामी, निवासी गंडई
- राहुल गायकवाड़ उर्फ चोंटी (22 वर्ष), पिता बीरेंद्र गायकवाड़, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
- शहबाज खान उर्फ पप्पू (33 वर्ष), पिता शकील खान, वार्ड नं. 11, गंडई
- शैलेश कुमार टंडन उर्फ सिल्ली (33 वर्ष), पिता राधेश्याम टंडन, गंडई
- उत्तम रात्रे (24 वर्ष), पिता दुलीचंद रात्रे, वार्ड नं. 8 रावणपारा, गंडई
- एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)
पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
क्या है NDPS एक्ट?
ये खबर भी पढ़ें... NDPS एक्ट में 4 आरोपियों को हुई जेल... कोडवर्ड में करते थे ड्रग्स की डीलिंग
ये खबर भी पढ़ें... नशे के कारोबारियों की करोड़ों की संपत्ति होगी फ्रीज,बिलासपुर पुलिस ने मुंबई सफेमा कोर्ट भेजा केस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari