ज्यादा मुनाफे का लालच देकर महिला से की 88 लाख की ठगी, आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Sept 22, 2024, 08:03 IST
Share
Cheated woman 88 lakh luring her high profits
Cheated woman 88 lakh luring her high profits

शेयर ट्रेडिंग में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए वसूल लिए। ठगी के इस मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh Cyber Crime News : छत्तीसगढ़ से इस वक्त ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शेयर ट्रेडिंग में निवेश करके ज्यादा पैसे कमाने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपए वसूल लिए। ठगी के इस मामले में चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बजरंग यादव मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है। बजरंग ने ही ठगी के लिए मोबाइल अरेंज कराया था।

पुलिस ने तकनीकी सबूत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में पुलिस में एक आरोपी को चेन्नई से पकड़ा था। जिस अकाउंट में फ्रॉड के रुपए के थे, वो ट्रस्ट के नाम पर खोला गया अकाउंट था। पुलिस ने बैंक अकाउंट अरेंज करने वाले 2 आरोपियों को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था।

आरोपियों को कई राज्यों में तलाश रही पुलिस

रायपुर में रश्मि नाम की महिला ने ठगी की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला से मिले खातों की जानकारी, आईपी एड्रेस, फोन नंबर को जांचना शुरू किया। पुलिस को पी हरिकिशोर सिंह नाम के एक 44 साल के आदमी का पता चला। इसकी लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस पल्लवरम चेन्नई पहुंच गई। वहां इसे पकड़ लिया गया।

जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि हरिकिशोर सिंह सिम कार्ड और खाते अरेंज करता था। फिर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की ठगी को अंजाम दिया करता था। पता चला कि इस आरोपी के खिलाफ कर्नाटक के बेंगलुरु में भी एफआईआर दर्ज है।आरोपी हरि किशोर सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
  • crime news today
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime news
  • Raipur Cyber Crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा