महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पंजीयन के बहाने 15 करोड़ का किया ट्रांजैक्शन
Kanak Durga Jha | Sept 07, 2024, 08:54 IST
cheated Women name of jobs transaction 15 crore
Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने रोजगार दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी की।
छत्तीसगढ़ की राजधानी से ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ने रोजगार दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से ठगी की। आरोपी महिला ने दूसरी महिलाओं को पहले सिलाई की ट्रेनिंग दी, फिर फीस के नाम पर सबसे 50 से 100 रुपए वसूल लिए। इसके बाद कई महीनों तक महिलाओं को कोई नौकरी नहीं मिली। जब महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ तो सभी महिला के इक्कठा होकर थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।
बताया जा रहा है कि ठग महिला ने पहले सबसे पंजीयन के नाम पर 50-100 रुपए वसूले। इसके बाद कई महिलाओं से बैंक अकाउंट भी खुलवाए हैं, जिसके पासबुक और एटीएम कार्ड महिला ने अपने पास रख लिया। मामले में करीब 15 करोड़ के लेनदेन का खुलासा हुआ है। वहीं बैंक खातों से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।
इस मामले में भाठागांव की रहने वाली कोमल सेन्द्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने शिकायत में बताया कि नारी शक्ति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने रोजगार के नाम पर पहले महिलाओं से पैसे वसूले फिर सबसे खाता खुलवाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले शोभा ठाकुर उनके कॉलोनी में आई और रोजगार दिलाने की बात की।
पहले आरोपी महिला ने सबसे पंजीयन के नाम पर 50-100 रुपए लिए फिर कर्नाटक बैंक में अकाउंट खुलवाया। इसके बाद आरोपी महिला सभी के बैंक खाते व एटीएम कार्ड अपने पास ही रख ली। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शोभा ठाकुर के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं लाखों के ट्रांजैक्शन देखकर पुलिस को मामला सट्टा कारोबार से जुड़े होने का शक है।
इस मामले में आरोपी महिला समेत कई अन्य महिलाओं के बैंक अकाउंट में लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन मिले हैं। फिलहाल पुलिस को आशंका का है कि कहीं इन खातों का इस्तेमाल सट्टा जैसे गैरकानूनी गतिविधियों में तो नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
15 करोड़ रुपए का लेनदेन
थाने पहुंची पीड़ित महिलाएं
पहले आरोपी महिला ने सबसे पंजीयन के नाम पर 50-100 रुपए लिए फिर कर्नाटक बैंक में अकाउंट खुलवाया। इसके बाद आरोपी महिला सभी के बैंक खाते व एटीएम कार्ड अपने पास ही रख ली। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शोभा ठाकुर के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं लाखों के ट्रांजैक्शन देखकर पुलिस को मामला सट्टा कारोबार से जुड़े होने का शक है।
लाखों का लेनदेन मिला
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj