छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम, देखें ट्रेनों की लिस्ट

Harrison Masih | Dec 05, 2025, 13:19 IST
Share
chhattisgarh-10-trains-cancelled-dec-automatic-signaling-work the sootr the sootr
chhattisgarh-10-trains-cancelled-dec-automatic-signaling-work the sootr the sootr

SECR के रायपुर मंडल ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम कमीशनिंग के नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य के कारण 10 लोकल पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह कार्य 6 से 8 दिसंबर तक चलेगा। जानें कौन सी ट्रेनें की गई हैं रद्द...

Raipur. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम के कमीशनिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यह काम निपनिया और भाटापारा स्टेशनों के बीच नॉन इंटरकनेक्टिविटी के तहत किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से बिलासपुर, रायपुर और कोरबा के बीच यात्रा करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें... यात्रियों के लिए विशेष सुविधा: रायपुर रेल मंडल चलाएगा मेमू स्पेशल ट्रेन

रेलवे क्यों कर रहा है यह बदलाव?

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मैनेजमेंट ने बताया कि यह कदम रेलवे में मॉडर्न और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का हिस्सा है। इस अपग्रेडेशन का मुख्य फोकस पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग को बेहतर बनाने और ट्रैफिक को ज्यादा असरदार तरीके से कंट्रोल करने पर है।

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी ट्रेन ऑपरेशन में सेफ्टी सिस्टम को बेहतर बनाएगी। लाइन कैपेसिटी बढ़ाएगी। ट्रेनों की आवाजाही को आसान बनाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही मौजूदा सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड कर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम में बदला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ी! रायपुर रेल मंडल में 8 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट और रूट

होने वाली ट्रेनों की सूची:

6 और 7 दिसंबर को रद्द रहने वाली 7 ट्रेनें

गाड़ी संख्याट्रेन का नाम
68728रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68734बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
68733गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर
68719बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर
68746रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
58205रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

ये खबर भी पढ़ें... अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगा बेडरोल, छत्तीसगढ़ में यहां से होगी शुरुआत, इतना लगेगा किराया

7 और 8 दिसंबर को रद्द रहने वाली 3 ट्रेनें

गाड़ी संख्याट्रेन का नाम
58204रायपुर-कोरबा पैसेंजर
58206नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
68745गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर

ये खबर भी पढ़ें... अनूपपुर के सिंहपुर स्टेशन पर दो मालगाड़ियों के बीच भिड़ंत, कई डिब्बे पलटे, एक लोको पायलट की मौत, 10 ट्रेनें रद्द

आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें

दो अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें भी इस कार्य से प्रभावित होंगी, जिन्हें बीच में समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा:

ट्रेन 68862 (झारसुगुड़ा-गोंदिया MEMU पैसेंजर): यह ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को झारसुगुड़ा से चलने वाली थी, जो बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। यानी यह ट्रेन बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन 68861 (गोंदिया-झारसुगुड़ा MEMU पैसेंजर): यह ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।

Tags:
  • दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
  • 10 ट्रेनें रद्द
  • SECR
  • रायपुर रेल मंडल
  • ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा