द सूत्र की खबर का असर : SP की रिपोर्ट के बाद 101 उम्रकैदी होंगे आजाद

VINAY VERMA | Jul 29, 2026, 20:35 IST
Share
केंद्रीय जेलों से आजाद होंगे 101 कैदी
केंद्रीय जेलों से आजाद होंगे 101 कैदी

द सूत्र की खबर के बाद छत्तीसगढ़ में उम्रकैदियों की रिहाई से जुड़ी प्रक्रिया तेज हुई। SP रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य की पांच केंद्रीय जेलों से 101 उम्रकैदियों को 14 अगस्त को रिहा किया जाएगा। अच्छे आचरण और पात्रता के आधार पर कैदियों का चयन किया गया है।

Raipur। द सूत्र की खबर के बाद आखिरकार प्रशासनिक मशीनरी हरकत में आई। जिन फाइलों पर धूल जम रही थी, वे दौड़ने लगीं। जिन रिपोर्टों का इंतजार गृह विभाग कर रहा था, वे मंत्रालय पहुंच गईं। अब उसी रिपोर्ट के आधार पर 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य की पांचों केंद्रीय जेलों से 101 उम्रकैदियों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

देरी पर उठे थे सवाल

द सूत्र ने 6 जुलाई को कैदियों की रिहाई पर सिस्टम की कैद एसपी की देरी पर गृह विभाग नाराज" शीर्षक से खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था कि कई पात्र उम्रकैदियों की रिहाई केवल इसलिए अटकी हुई है क्योंकि जिलों से पुलिस अधीक्षकों की रिपोर्ट समय पर नहीं पहुंच रही थी। गृह विभाग स्तर पर इस देरी को लेकर नाराजगी भी सामने आई थी, लेकिन फाइलें आगे नहीं बढ़ रही थीं।

रिपोर्ट पहुंची, खुला रास्ता

खबर प्रकाशित होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ। पुलिस अधीक्षकों ने लंबित प्रतिवेदन तैयार किए और उन्हें मंत्रालय भेजा गया। कलेक्टर और एसपी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर पात्र कैदियों की सूची अंतिम रूप से तैयार हुई। इसके बाद रिहाई की पूरी प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली। अब स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 101 कैदी जेल की सलाखों से बाहर निकल सकेंगे।

केंद्रीय जेलों से आजाद होंगे 101 कैदी
केंद्रीय जेलों से आजाद होंगे 101 कैदी


अच्छे आचरण का मिला इनाम

रिहा होने वाले सभी कैदियों का चयन जेल में उनके अच्छे आचरण, निर्धारित सजा अवधि पूरी करने और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। यानी यह फैसला केवल औपचारिकता नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया और व्यवहारिक मूल्यांकन के बाद लिया गया है। लंबे समय से आजादी की उम्मीद लगाए बैठे कैदियों के लिए यह फैसला नई जिंदगी की शुरुआत साबित हो सकता है।

इन जेलों से होंगे रिहा

राज्य की पांच केंद्रीय जेलों से कुल101 उम्रकैदी रिहा किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक बिलासपुर केंद्रीय जेल के कैदी शामिल हैं।

केंद्रीय जेल से रिहा होने वाले कैदी

बिलासपुर - 48
रायपुर - 20
दुर्ग - 16
अंबिकापुर - 8
जगदलपुर - 9
कुल - 101

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में कितने उम्रकैदियों को रिहा किया जाएगा?
    छत्तीसगढ़ की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 101 उम्रकैदियों की रिहाई की जाएगी। इनमें बिलासपुर केंद्रीय जेल से सबसे अधिक 48 कैदी, रायपुर से 20, दुर्ग से 16, अंबिकापुर से 8 और जगदलपुर से 9 कैदी शामिल हैं।
  2. उम्रकैदियों की रिहाई कब और किस मौके पर होगी?
    उम्रकैदियों को 14 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जेलों से रिहा किया जाएगा। यह फैसला शासन की प्रक्रिया पूरी होने और पात्र कैदियों की अंतिम सूची तैयार होने के बाद लिया गया है।
  3. किन आधारों पर उम्रकैदियों को रिहाई के लिए चुना गया है?
    रिहाई के लिए उन उम्रकैदियों को चुना गया है, जिन्होंने जेल में अच्छा आचरण बनाए रखा, निर्धारित सजा अवधि पूरी की और जिनके संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट सकारात्मक रही। इसके बाद गृह विभाग ने रिहाई की प्रक्रिया को मंजूरी दी।

यह खबरें भी पढ़े...

वित्त मंत्रालय की हां का इंतजार ! सैलरी कम हो गई उसका विरोध अलग | CG NEWS

आदिवासियों की रिहाई की मांग, विधायक विक्रम मंडावी ने सीएम साय को लिखा पत्र

कैदियों की रिहाई पर सिस्टम की कैद! SP की देरी पर गृह विभाग नाराज़

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री के पैरों में गिरी वीरांगना, आईपीएस अफसर पर लगाया गंभीर आरोप

Tags:
  • स्वतंत्रता दिवस
  • सजा
  • मंत्रालय
  • जेल
  • रिहाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज