महिला टीआई 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना की FIR लिखने मांगे थे 50 हजार
Deeksha Nandini Mehra | Jul 06, 2024, 09:19 IST
रायपुर में महिला TI 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
TI वेदवती दरियो दहेज प्रताड़ना की FIR लिखने और कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रुपए देने की डिमांड कर रही थी। ACB की टीम ने TI वेदवती दरियो को 20 हजार के साथ रंगे हाथों ट्रैप किया।
Raipur Female TI Arrested Taking Bribe : छत्तीसगढ़ में एक महिला इंस्पेक्टर को ACB ( Anti Corruption Bureau ) ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। TI वेदवती दरियो अपने थाने में बैठकर 20 हजार रुपए नकद ले रही थी। इसी दौरान ACB की टीम मौके पर पहुंच गई। TI वेदवती दरियो दहेज प्रताड़ना ( Dowry Harassment ) की FIR लिखने और कार्रवाई करने के लिए 50 हजार रुपए देने की डिमांड कर रही थी। यह पूरा मामला रायपुर के महिला थाने का है।
शुक्रवार को रायपुर महिला थाने की प्रभारी टाउन इंस्पेक्टर (TI) वेदवती दरियो ( TI Vedvati Dariyo ) 20 हजार रुपए की घूस लेकर अपने थाने में बैठी थी। इसी दौरान ACB की एक टीम थाने में जा पहुंची। टीम ने तलाशी ली तो घूस के पैसे मिले। इसके बाद ACB की टीम ने तीन घंटे की लंबी पूछताछ की। इसके बाद दरियो को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
लोधीपारा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत की। इस पर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती दरियो ने महिला से FIR लिखने के एवज में 50 हजार रुपए की घूस देने की बात कही थी। इसके बाद पीड़ित महिला ने ACB दफ्तर जाकर घूस मांगने की शिकायत ACB अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण TI दरियो ने उसे शाम को वापस आने को कहा। इस दौरान एसीबी की टीम लगातार पीड़िता के साथ मौजूद थी।
पीड़िता शाम को फिर थाने पहुंचीं। जब पीड़िता ने थाने के अंदर TI को 20 हजार रुपए दिए तब बाहर ACB की टीम मौजूद थी। महिला ने इंस्पेक्टर को पैसे देने के बाद ACB के अधिकारियों को इशारा किया। TI दरियो ने पैसे जेब में रखे थे तभी ACB के अधिकारी थाने के अंदर आ गए। एक केमिकल दरियो के हाथ में लगाया गया जिससे दरियो के हाथ में कलर आ गया। घूंस के लिए दिए गए नोट में पहले से केमिकल लगा हुआ था जिसकी वजह से थाना प्रभारी दरियो के हाथ से कलर छूट गया।
शुक्रवार को रायपुर महिला थाने की प्रभारी टाउन इंस्पेक्टर (TI) वेदवती दरियो ( TI Vedvati Dariyo ) 20 हजार रुपए की घूस लेकर अपने थाने में बैठी थी। इसी दौरान ACB की एक टीम थाने में जा पहुंची। टीम ने तलाशी ली तो घूस के पैसे मिले। इसके बाद ACB की टीम ने तीन घंटे की लंबी पूछताछ की। इसके बाद दरियो को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।
पीड़िता ने की थी शिकायत
पीड़िता के इशारे पर टीम पहुंची थाने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari