छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस को टक्कर देती नजर आ रही बीजेपी
Pratibha Rana | Oct 09, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस को टक्कर देती नजर आ रही बीजेपी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब कांग्रेस को टक्कर देती नजर आ रही है।
रामअवतार तिवारी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में एक साल में बीजेपी तेजी से सक्रिय हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने यहां विधानसभा स्तर पर कमान संभाल ली है। इसलिए बीजेपी अब कांग्रेस को टक्कर देती नजर आ रही है। लेकिन, 3 मसले ऐसे हैं जिसमें बीजेपी का स्टैंड स्पष्ट नहीं है, जिसके चलते कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। धान का मुद्दा प्रदेश में सबसे अधिक महत्व रखता है, क्योंकि 76 फीसदी ग्रामीण आबादी इससे सीधे जुड़ी है।
बीजेपी के पास कांग्रेस के छत्तीसगढ़ियावाद का तोड़ नहीं
भूपेश बघेल ने 2500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की कीमत देने का वादा किया और उसे पूरे 5 साल तक निभाया है। अब कांग्रेस इसे दोबारा आने पर 3600 रुपए क्विंटल तक बढ़ने का प्रोजेक्शन लोगों के बीच रख रही है तो लोग इस पर भरोसा करेंगे क्योंकि 5 साल तक उन्होंने अपने वादे पर अमल किया है। इसके विपरीत बीजेपी शासन काल में वादा करके भी सरकार ने धान का बोनस नहीं बांटा था। अभी बीजेपी इस मामले में कोई दावा नहीं कर रही है। बीजेपी कोई बड़ा दावा लेकर आती भी है तो किसान उस पर भरोसा करेंगे या नहीं इस पर संशय बना रहेगा। छत्तीसगढ़ियावाद को कांग्रेस सरकार ने जिस तरह आगे बढ़ाया है, बीजेपी के पास इसका कोई तोड़ फिलहाल नहीं है।
बीजेपी अभी बहुत आक्रामक
पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ कोई एंटी इन्कंबेंसी भी नजर नहीं आ रही। बीजेपी अभी बहुत आक्रामक हो गई है। लगातार ईडी की कार्रवाई के जरिए भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसका लाभ उन्हें मिल सकता है। दूसरा बीजेपी के कार्यकर्ता अब रिचार्ज हैं, जो पिछली बार नहीं थे। कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जाकर काम कर रहे हैं। पिछली बार बीजेपी सरकार के खिलाफ बड़ी एंटी इन्कंबेंसी थी, जिसने चुनाव के परिणाम को अप्रत्याशित बना दिया था। इस बार बीजेपी के साथ वह समस्या नहीं है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष है, इसे संभालना जरूरी है। दोनों पार्टी में अंक निर्धारण की बात करें तो कांग्रेस को मैं 10 में से 8 और बीजेपी को 10 में से 6 अंक देना पसंद करूंगा।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari