बलौदा बाजार मामले में कई बेगुनाह जेल में बंद,साय के मंत्री का पुलिस पर गंभीर आरोप

Arun Tiwari | Aug 20, 2024, 19:19 IST
Share
Chhattisgarh Baloda Bazar violence case Food Minister Dayaldas Baghel statement the sootr
Chhattisgarh Baloda Bazar violence case Food Minister Dayaldas Baghel statement the sootr

बलौदा बाजार हिंसा केस में छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बयान के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। जो बात कांग्रेस कह रही है, वही बात बघेल ने कह दी।

रायपुर. बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस आक्रामक है। वहीं इस मामले में सरकार की तरफ से सफाई पेश करने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सामने आए हैं।

मंत्री बघेल ने इस मामले में ऐसा बयान दे दिया, जिससे प्रदेश की पुलिस ही कटघरे में खड़ी हो गई। बघेल ने कहा कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में कई बेगुनाह जेल में बंद हैं। बघेल ने कहा कि उन्होंने सीएम से ये मांग की है कि निर्दोषों को जेल से बाहर निकाला जाए।

बघेल के इस बयान के बाद एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। जो बात कांग्रेस कह रही है, वही बात बघेल ने कह दी। बघेल आए तो थे कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने लेकिन वे पुलिस पर ही सवाल खड़े कर गए।

दंगा-फसाद की राजनीति करती है कांग्रेस

बघेल ने कहा कि कांग्रेस दंगा फसाद की राजनीति करती है। देवेंद्र यादव पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। यादव ने बलौदाबाजार में भड़काउ बातें कहीं जिससे जनता भड़क गई। इतना ही नहीं देवेंद्र यादव अपने साथ असामाजिक तत्व लेकर आए थे।

इन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने ही कलेक्टर कार्यालय में तोड़ फोड़ की। बघेल ने कहा कि इसके पुख्ता प्रमाण हैं कि देवेंद्र यादव ने ही लोगों को भड़काया था। ऐसे कई वीडियों हैं जिसमें देवेंद्र यादव भड़काउ बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने पैरों में रखा झंडा

बघेल ने मीडिया को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के समय का वीडियो भी दिखाया। इसमें वे सफेद झंडा रखे हुए थे। बघेल ने कहा कि यादव ने झंडे को पैर में रखकर उसका अपमान किया है।

सतनामी समाज बहुत भोला भाला और सीधा सादा समाज है। इस समाज के लोग हिंसा पर विश्वास नहीं करते। लेकिन कांग्रेस हमेशा हिंसा की राजनीति करती है।

बलौदाबाजार में भी सतनामी समाज के लोग शांति पूर्वक तरीके से कलेक्टर को ज्ञापन देने आए थे। लेकिन उनकी भीड़ में शामिल होकर देवेंद्र यादव ने हिंसा के लिए लोगों को उकसाया।

Tags:
  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव
  • Baloda Bazar violence case
  • छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार हिंसा
  • छत्तीसगढ़ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
  • Chhattisgarh Baloda Bazar violence
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा