भारत माला में हुआ 500 करोड़ से ज्यादा का खेल, राजस्व के 25 अधिकारी जाएंगे जेल
Arun Tiwari | Feb 17, 2026, 17:15 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में भारत माला परियोजना में 500 करोड़ के मुआवजा घोटाले का पर्दाफाश हुआ। 25 से अधिक राजस्व अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है, जिनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
news in short :
- भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला मामला
- 500 करोड़ पार पहुंचेगा आंकड़ा
- जांच एजेंसी को 11 जिलों से मिली जानकारी
- राजस्व के 25 अधिकारी जा सकते है जेल
सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी राजस्व के 25 अधिकारियों को गिरफ्तार कर सकती है। प्रमाणों के आधार पर इन अधिकारियों की लिस्ट तैयार हो रही है। हाल ही में गिरफ्तार हुए डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे और तहसीलदार लखेश्वर पसाद से पूछताछ में कई अहम सुराग ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं।
news in detaill :
500 करोड़ के पार पहुंचा घोटाला
इस घोटाले की जांच में राज्य के कई अधिकारियों पर शिकंजा कसा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि यह स्थिति तब है जब पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि राज्य की जांच एजेंसी एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें..
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, कहा मांग पूरी नहीं हुई तो घेराव करेंगे
ग्राम सभा के हक पर सुप्रीम मुहर! याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ में एंट्री-बैन बोर्ड पर बड़ा फैसला
राजस्व के 25 अफसरों पर लटकी तलवार
शासन के खजाने को नुकसान पहुंचाने वालों की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क करने की कानूनी प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। जांच एजेंसी को हाल ही में गिरफ्तार हुए शशिकांत कुर्रे और लखेश्वर प्रसाद से पूछताछ में कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। इन सुरागों के आधार पर फरार तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
भारतमाला के करॅप्ट किरदार
- निर्भय साहू, एसडीएम
- लखेश्वर प्रसाद किरण नायब तहसीलदार
- शशिकांत कुर्रे, तहसीलदार
- जितेंद्र कुमार साहू, पटवारी
- दीपक देव इंजीनियर, जल संसाधन विभाग
- रोशन लाल वर्मा, आरआई
- विजय जैन, कारोबारी
- अमरजीत सिंह गिल, बैंक मैनेजर
- हरजीत सिंह खनूजा, जमीन दलाल
- उमा तिवारी, फर्जी मुआवजा लेने वाली आरोपी
- दिनेश पटेल तत्कालीन पटवारी
- लेखराम देवांगन तत्कालीन पटवारी
- बसंती घृतलहरे तत्कालीन पटवारी
- विनय कुमार गांधी, कारोबारी
- हृदय लाल गिलहरे, ग्रामीण
- योगेश कुमार देवांगन, ग्रामीण
अब आगे क्या
निष्कर्ष
the sootr knowledge
जांच एजेंसी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 500 वर्गमीटर से कम भूमि पर मुआवजा दर अधिक होने का प्रावधान है। इसी नियम का दुरुपयोग करते हुए बड़ी-बड़ी जमीनों को कागजों पर छोटे टुकड़ों में विभाजित किया गया। उदाहरण के तौर पर जिस एक एकड़ जमीन का वास्तविक मुआवजा करीब 20 लाख रुपये बनता था, उसे फर्जी विभाजन दिखाकर करोड़ों रुपये तक पहुंचा दिया गया। अब तक 500 से अधिक खसरों को जांच के दायरे में लिया जा चुका है।
यह खबरें भी पढ़ें..
ऑडिट से ठीक पहले रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग, सरकार की सफाई, नहीं जले दस्तावेज
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, बीजेपी सरकार में हर महीने बढ़े 17 हजार बेरोजगार, महज 400 को मिली नौकरी
important points :
- 500 करोड़ का मुआवजा घोटाला उजागर
- बड़ी जमीनों को कागजों में छोटे-छोटे टुकड़ों में दिखाकर एक ही खसरे पर बार-बार या बढ़ी हुई दरों पर मुआवजा लिया गया।
- 25 से ज्यादा अफसर जांच के घेरे में
- 500 से अधिक खसरे और हजारों दस्तावेज जब्त
- एनएचएआई अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava