बिलासपुर में पटाखा गोदाम में आग , घनी आबादी वाले इलाके में हो सकता था बड़ा हादसा

Marut raj | Sept 24, 2024, 16:35 IST
Share
Chhattisgarh Bilaspur firecracker warehouse fire the sootr
Chhattisgarh Bilaspur firecracker warehouse fire the sootr

बिलासपुर के दयालबंद क्षेत्र के जगमल चौक के पास पटाखा गोदाम है। इसमें अवैध तरीके से फटाखों का स्टॉक किया गया था। मंगलवार दोपहर अचानक गोदम से आग की लपटें उठने लगीं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आबादी वाले इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देखते ही देखते तेजी से उठने लगीं। कुछ ही देर में गोदाम में रखे पटाखे फूटने लगे थे। फायर-ब्रिगेड की 8 गाड़ियाें ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

दो गाड़ी भरकर पटाखे लाए गए थे

जानकारी के अनुसार दयालबंद क्षेत्र के जगमल चौक के पास पटाखा गोदाम है। इसमें अवैध तरीके से फटाखों का स्टॉक किया गया था। मंगलवार दोपहर अचानक गोदम से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही गोदाम से पटाखों के फूटने की आवाज आने लगीं। पटाखों में एक साथ हो रहे विस्फोट के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रहवासी दहशत में आ गए। बताया गया है कि पिछले दिनों ही दो गाड़ी भरकर पटाखे यहां लाए गए थे।

आग की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...

मोटी हो मर क्यों नहीं जाती... सरकारी टीचर ने पति के तानों से तंग होकर लगाई फांसी

आबादी वाले इलाकों में बना रखे हैं गोदाम

बताया जा रहा है कि शहर में आबादी वाले कई इलाकों में पटाखों के गोदाम बने हैं। पटाखे के भंडारण के लिए सुरक्षा मानकों का पालन कराने के संबंध में कड़े नियम हैं। रिहायशी क्षेत्र में तो किसी भी हालात में पटाखों का स्टॉक जमा नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी अवैध रूप से पटाखा गोदाम बना रखे हैं। इनसे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Bilaspur firecracker warehouse fire
  • बिलासपुर पटाखा गोदाम में आग
  • छत्तीसगढ़ पटाखा गोदाम आग
  • Chhattisgarh firecracker warehouse fire
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा