छत्तीसगढ़ BJP आज मनाएगी विभाजन विभीषिका दिवस, लाशों से लदी ट्रेन की दिखाएंगे तस्वीरें...

Kanak Durga Jha | Aug 14, 2024, 12:38 IST
Share
Chhattisgarh BJP celebrate Partition Horror Day today
Chhattisgarh BJP celebrate Partition Horror Day today

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भाजपा आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपने विचार रखेंगे।

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में भारतीय जनता पार्टी आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी। इसे लेकर पार्टी ने कार्यक्रम के लिए खास तैयारियां की है। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में भी संगोष्ठी होगी, जिसमें प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा बस्तर और डिप्टी CM अरुण साव कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम की बात करें तो भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इसके साथ एक्टर मुकेश खन्ना भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी जिलों में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे।

एक्टर मुकेश खन्ना भी होंगे शामिल

इसी कार्यक्रम में मुकेश खन्ना भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में वह भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द बांटेंगे। भाजपा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपने विचार रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी बंटवारे के दर्द को बयां करती तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाने जा रही है । लाशों से लदी हुई ट्रेन जो पाकिस्तान से भारत आया करती थी, वह तस्वीर भी लोगों को दिखाई जाएगी।

क्यों मनाया जाता है विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाने वाला एक वार्षिक राष्ट्रीय स्मृति दिवस है, जो 1947 में भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और पीड़ाओं की याद में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद इसे पहली बार 2021 में मनाया गया था। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के दिन देश के लिए शहीद हुए वीरपुरुषों को याद किया जाता है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • BJP
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • Partition Horrors Remembrance Day
  • Partition Horrors Remembrance Day celebrate in CG
  • 14 August history
  • 14 August history story
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा