छत्तीसगढ़ बीजेपी में आज लगातार बैठक, लोकसभा को लेकर होगी रणनीति तय, CM केवल लंच के लिए लौटेंगे
Pratibha Rana | Feb 04, 2024, 10:43 IST
छत्तीसगढ़ बीजेपी में आज लगातार बैठक, लोकसभा को लेकर होगी रणनीति तय, CM केवल लंच के लिए लौटेंगे
छत्तीसगढ़ बीजेपी में आज बैठकों में सीएम भी पूरा दिन मौजूद रहेगें। विष्णुदेव साय के जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सिर्फ दोपहर लंच के लिए लौटेंगे, साय पहुना आएंगे फिर लंच के बाद वापस बैठक में शामिल होंगे।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ बीजेपी में आज बैठकों का दौर चलेगा। रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूरा दिन लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बैठक में सीएम भी पूरा दिन मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सिर्फ दोपहर लंच के लिए लौटेंगे, साय पहुना आएंगे फिर लंच के बाद वापस बैठक में शामिल होंगे। आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक के बाद एक दो बड़ी बैठकें होंगी।
पहली बैठक लोकसभा चुनाव पर मंथन को लेकर होगी। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देशभर की लोकसभा सीटों को 146 कलस्टरों में बांटा है। छत्तीसगढ़ को तीन कलस्टरों में बांटा गया है। अब सभी कलस्टरों के साथ लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सह संयोजकों की बैठक रविवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश लेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। इस बैठक में कलस्टर के प्रभारियों के साथ लोकसभा के प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजक और सह संयोजकों से उनकी लोकसभा के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी।
इस बैठक में लोकसभा के दावेदारों को लेकर भी बात होगी। हालांकि जो भी दावेदार हैं, उनकी पूरी रिपोर्ट पहले ही राष्ट्रीय संगठन के पास पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय संगठन के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी दावेदारों को लेकर सर्वे करवाया है। बैठक में यह जानने का प्रयास होगा कि वास्तव में कौन सा दावेदार सबसे तगड़ा है और किसके जीतने की संभावना ज्यादा है। इसकी भी एक रिपोर्ट राष्ट्रीय संगठन के पास जाएगी। संभावना है कि इस बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो जाएगी। जानकारों के मुताबिक 5 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें 160 से ज्यादा प्रत्याशियों के नामों पर मंथन के बाद सूची जारी की जाएगी।
पहली बैठक के ठीक बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। विधायक दल की बैठक दोपहर को 3.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सभी मंत्री और विधायक शामिल होंगे। इसी के साथ बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी। शामिल होंगे। बैठक में बजट सत्र को लेकर चर्चा करके रणनीति तय की जाएगी। इसी के साथ विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए भी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय होगी।
पहली बैठक में लोकसभा चुनाव पर चर्चा
दावेदारों को लेकर होगी चर्चा
विधायक दल की बैठक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman