जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी का टारगेट 10 लाख बढ़ाया, अब बनाने होंगे इतने लाख सदस्य

Marut raj | Sept 27, 2024, 11:59 IST
Share
Chhattisgarh BJP membership campaign JP Nadda meeting the sootr
Chhattisgarh BJP membership campaign JP Nadda meeting the sootr

बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने एक मीटिंग की है। इसमें तय किया गया है कि निगम-मंडल और आयोग के बचे हुए पदों पर नियुक्ति के लिए सदस्यता अभियान की परफॉर्मेंस देखी जाएगी।

Chhattisgarh BJP membership campaign JP Nadda meeting : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर है।

इस बीच सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के सदस्यता अभियान का टारगेट 10 लाख बढ़ा दिया है।

अब पार्टी को छत्तीसगढ़ में 50 की जगह 60 लाख सदस्य बनाने होंगे। नड्डा ने सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

रमन सिंह को 40 मिनट बाद बुलाया मीटिंग में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश के चुनिंदा नेताओं के साथ एक मीटिंग की थी। नड्डा की इस खास मीटिंग में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित पार्टी के चुनिंदा नेता ही मौजूद थे। यह मीटिंग गद्रे भवन में हुई थी।

जब मीटिंग चल रही थी, उस समय विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ही मौजूद थे। मीटिंग के करीब 40 मीनट बाद रमन सिंह को जेपी नड्डा की मीटिंग में बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में तय किया गया कि निगम-मंडल और आयोग के बचे हुए पदों पर नियुक्ति के लिए सदस्यता अभियान की परफॉर्मेंस देखी जाएगी।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ सीक्रेट मीटिंग में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। उनके सांसद बनने के बाद खाली हुई दक्षिण विधानसभा की सीट में कैंडिडेट का नाम फाइनल किए जाने को लेकर भी इसे जोड़ा जा रहा है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जेपी नड्डा
  • Chief Minister Vishnudev Sai
  • Chhattisgarh BJP Meeting
  • छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
  • JP Nadda Chhattisgarh
  • Chhattisgarh BJP Membership
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा