छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवासों का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी, उनमें 15 लाख घर केंद्र ने नहीं किए मंजूर

Arun Tiwari | Jul 29, 2024, 22:59 IST
Share
thesootr
thesootr

छत्तीसगढ़ सीएम साय ने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई कि उनके लिए 15 लाख घर मंजूर कर दें। अब देखते हैं कि इस वादे को पूरा करने शिव, विष्णु को कितना इंतजार कराते हैं क्योंकि अभी तो पीएम आवास में 15 लाख की वेटिंग है...

RAIPUR. चुनावों के समय बीजेपी ने 18 लाख पीएम आवास देने का वादा किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि भूपेश सरकार के कारण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है अब उनको 18 लाख आवास मिल जाएंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। इन 18 लाख आवासों में से केंद्र सरकार ने 15 लाख आवास अभी मंजूर ही नहीं किए हैं। ये आवास अभी वेटिंग लिस्ट में ही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जाकर ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई कि उनके लिए 15 लाख घर मंजूर कर दें। अब देखते हैं कि इस वादे को पूरा करने के लिए शिव, विष्णु को कितना इंतजार कराते हैं क्योंकि अभी तो पीएम आवास में 15 लाख की वेटिंग है।

सीएम बोले- अभी तक नहीं मिली मंजूरी

दिल्ली में कृषि भवन में सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मीटिंग की। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना में लंबित 15 लाख 18 हजार परिवारों को अभी तक आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें 6 लाख 99 हजार परिवार योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में हैं और 8 लाख 19 हजार परिवार आवास प्लस में शामिल हैं। पहले योजना के लिए राज्य का हिस्सा नहीं मिलने के कारण यह समस्या बनी रही। मुख्यमंत्री ने जल्द आवास मंजूर करने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

सरकार ने माना पीएम आवास के लिए नहीं मिला एक भी रुपया : कांग्रेस

वहीं पीएम आवास के मसले पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने माना है कि केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास के लिए 1 रुपए भी नहीं दिया है। बैज ने कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी तब मोदी सरकार ने राज्य के 7 लाख आवासों को रद्द कर दिया था। यह तर्क दिया था कि राज्यांश देरी से जमा हुआ है। जबकि राज्य सरकार ने 800 करोड़ राज्यांश जमा किया था। उस समय राज्य को केंद्र से 50 हजार करोड़ विभिन्न मदों में लेना था। छत्तीसगढ़ ही नहीं तब आधा दर्जन राज्यों के मकान रद्द किए गए थे। तब भूपेश सरकार ने अपनी तरफ से नये सिरे से मकानों की स्वीकृति दी थी। 7 माह में साय सरकार ने एक भी नया प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं किया है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • 18 लाख पीएम आवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा