Budget 2026 को सीएम विष्णुदेव साय ने बताया ऐतिहासिक, छत्तीसगढ़ में विकास की नई राह

Arun Tiwari | Feb 01, 2026, 17:38 IST
Share
chhattisgarh-cm-sai-reaction-on-budget-2026
chhattisgarh-cm-sai-reaction-on-budget-2026

सीएम विष्णुदेव साय ने बजट 2026 को विकसित भारत का रोडमैप बताया है। बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती करने और लखपति दीदी योजना के विस्तार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट 2026-27 को एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया। सीएम साय बोले कि यह विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम है। कर्तव्य भवन में बना यह देश का पहला बजट है। इसमें देश के समग्र विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। बजट में हर नागरिक के कल्याण की चिंता की गई है। सरकार ने इसमें तीन प्रमुख कर्तव्यों पर जोर दिया है। पहला कर्तव्य आर्थिक विकास और रोजगार में वृद्धि करना है। दूसरा कर्तव्य जनता की सभी अपेक्षाओं को पूरा करना है। तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास का संकल्प पूरा करना है। इन तीनों उद्देश्यों को बजट के केंद्र में रखा गया है।

महिला, युवा और मिडिल क्लास का बजट

मुख्यमंत्री ने निर्मला सीतारमण के बजट की सराहना की है। यह बजट गरीबों और किसानों के लिए मील का पत्थर है। युवाओं और महिलाओं के उत्थान पर इसमें विशेष जोर है। मध्यम वर्ग और श्रमिकों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

बजट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए कई जरूरी कदम उठाए गए हैं। एआई और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि उत्पादकता बढ़ाने, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई गई है। साथ ही महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल के तहत स्थानीय उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। स्टार्टअप, MSME, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर पैदा होंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा और विदेशों में पढ़ाई भी पहले की तुलना में सस्ती होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

मुख्यमंत्री ने बजट को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने बायोफार्मा सेक्टर हेतु 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। इससे कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां काफी सस्ती हो जाएंगी। बजट में जिला अस्पतालों के उन्नयन पर जोर दिया गया है। हर जिले में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

मानसिक स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक चिकित्सा को बड़ा बढ़ावा दिया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म हेतु पांच रीजनल हब भी बनाए जाएंगे। इससे छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी। इस पहल से रोजगार के अनेक नए अवसर भी खुलेंगे। यह बजट चिकित्सा सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाएगा।

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा

लखपति दीदी योजना के विस्तार के माध्यम से महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड स्वरोजगार, उद्यमिता और स्थानीय बाजार से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हर जिले में बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा से उन्हें उच्च शिक्षा में सहायता मिलेगी।

उद्योग, शिक्षा और खेल को बढ़ावा

देश की आर्थिक मजबूती के लिए सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 20 नए जलमार्ग, बड़े टेक्सटाइल पार्क और चार राज्यों में खनिज कॉरिडोर की घोषणा की गई है। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 40 हजार करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास और रोजगार को नई गति मिलेगी। वहीं खेलो इंडिया मिशन और शिक्षा क्षेत्र में सुधारों से बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कर सुधार और आम जनता को राहत

आयकर प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और छोटे करदाताओं के लिए आसान व्यवस्था की गई है। दवाइयां, कपड़े, जूते, मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, बायोगैस-सीएनजी सहित कई रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को सीधी राहत मिलेगी।

union budget 2026 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें....

मोदी सरकार के बजट 2026 में मिडिल क्लास से लेकर टैक्सपेयर्स को क्या मिला ?

महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए बजट में क्या खास दिया?

Budget 2026 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण | Nirmala Sitharaman |

बजट 2026: स्कूलों और कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स, 10 लाख नौकरियों का ऐलान

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • union budget 2026
  • बजट 2026-27
  • Budget 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती