छत्तीसगढ़ में दो घंटे के पौधारोपण पर 26 लाख खर्च, पौधों को बचाने में 4 लाख होंगे खर्च
Arun Tiwari | Dec 02, 2025, 18:06 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्रियों के पौधारोपण इवेंट पर ₹26 लाख का खर्च सामने आया है। जिसमें पौधों की सुरक्षा पर ₹4 लाख खर्च हुए हैं। इस सरकारी आयोजन ने बड़े सवाल खड़े किए हैं।
RAIPUR. वैसे तो पौधा लगाना बेहद आम बात है लेकिन जब सरकार यह काम करे तो बेहद खास हो जाता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रियों समेत पौधे रोपे। इस पूरे आयोजन में 26 लाख रुपए खर्च हो गए। इनमें 4 लाख रुपए उन पौधों को बचाने के लिए खर्च किए गए। इस पौधरोपण में सीएम के साथ उनके 10 मंत्री भी थे।
यह सारा बिल छत्तीसगढ़ वन विभाग पर फाड़ा गया। डेढ़ लाख में पौधा रोपने के गड्डे खोदे गए और 4 लाख उनके सुरक्षा इंतजामों में लगे। वैसे तो पौधरोपण सामान्य खर्च में हो जाता है। जब सरकार पौधा लगाएगी तो आयोजन खर्चीला ही होगा।
11 जुलाई 2024 को सीएम विष्णुदेव साय अपनी कैबिनेट के साथ बायोडायवर्सिटी पार्क नवागांव पहुंचे। आयोजन था वन महोत्सव के तहत पौधरोपण का। सीएम के साथ पौधा रोपने के लिए दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।
साथ ही मंत्री केदार कश्यप,रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा,ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल,लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी थे। इस पौधरोपण में 26 लाख रुपए का खर्च आया। 22 लाख 25 हजार 983 रुपए पौधा लगाने में और 4 लाख रुपए इन पौधों को बचाने के लिए खर्च किए गए। सीएम पहुंचे थे तो आयोजन भी भव्य किया गया। इस टेंडर का सारा काम एडविक वेंचर्स और अमित एंटरप्रायजेज को मिला।
पौधे भी रुद्राक्ष, पीपल और अमलतास जैसे लगाए गए। इन पौधों को बचाने में पूरा वन विभाग का अमला लग गया। पौधे तो बचने थे क्योंकि ये सीएम ने रोपे थे इसलिए वन विभाग की रिपोर्ट में सिर्फ 5 फीसदी पौधे ही खराब हुए बाकी सब जीवित थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में सरकार की छवि सुधारने कमिश्नर-कलेक्टर्स को मिली नई जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर करेंगे यह काम
नॉमिनी नहीं होता बैंक अकाउंट का मालिक... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समझाया नॉमिनेशन का नियम
यह खबरें भी पढ़ें...
IND vs SA वनडे रायपुर: दर्शकों के लिए रूट जारी, आज प्रैक्टिस सेशन, जानें पार्किंग और प्रतिबंधित सामान की लिस्ट
पनवेल से आई मिट्टी से बनी रायपुर स्टेडियम की पिच, रोमांचक होगा IND vs SA ODI मुकाबला कल, बिक गए सारे टिकट
इस एक दिन के पौधारोपण आयोजन में पैसा कैसे खर्च हुआ, इसका ब्योरा भी चौंकाने वाला है।
यह सारा बिल छत्तीसगढ़ वन विभाग पर फाड़ा गया। डेढ़ लाख में पौधा रोपने के गड्डे खोदे गए और 4 लाख उनके सुरक्षा इंतजामों में लगे। वैसे तो पौधरोपण सामान्य खर्च में हो जाता है। जब सरकार पौधा लगाएगी तो आयोजन खर्चीला ही होगा।
सीजी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
पौधे लगाने में 22 लाख - बचाने में 4 लाख :
साथ ही मंत्री केदार कश्यप,रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा,ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल,लखनलाल देवांगन और श्याम बिहारी जायसवाल भी थे। इस पौधरोपण में 26 लाख रुपए का खर्च आया। 22 लाख 25 हजार 983 रुपए पौधा लगाने में और 4 लाख रुपए इन पौधों को बचाने के लिए खर्च किए गए। सीएम पहुंचे थे तो आयोजन भी भव्य किया गया। इस टेंडर का सारा काम एडविक वेंचर्स और अमित एंटरप्रायजेज को मिला।
पौधे भी रुद्राक्ष, पीपल और अमलतास जैसे लगाए गए। इन पौधों को बचाने में पूरा वन विभाग का अमला लग गया। पौधे तो बचने थे क्योंकि ये सीएम ने रोपे थे इसलिए वन विभाग की रिपोर्ट में सिर्फ 5 फीसदी पौधे ही खराब हुए बाकी सब जीवित थे।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में सरकार की छवि सुधारने कमिश्नर-कलेक्टर्स को मिली नई जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर करेंगे यह काम
नॉमिनी नहीं होता बैंक अकाउंट का मालिक... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने समझाया नॉमिनेशन का नियम
सीएम के पौधरोपण कार्यक्रम के खर्च को ऐसे समझें26 लाख खर्च: सीएम विष्णुदेव साय के पौधारोपण में 26 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें 22 लाख पौधारोपण और 4 लाख सुरक्षा पर गए।मंत्री भी शामिल: इस कार्यक्रम में सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री और मंत्री भी शामिल हुए, जो पौधे लगाने पहुंचे थे। भव्य आयोजन: आयोजन पर भारी खर्च हुआ। इसमें टेंट, मंच, वीआईपी रिफ्रेशमेंट और बस्तर कला शामिल थे। सुरक्षा पर खर्च: पौधों की सुरक्षा में 4 लाख खर्च किए गए, ताकि पौधे जीवित रह सकें। पौधों की हालत: कुछ पौधे खराब हो रहे हैं, जिससे पौधों की देखभाल पर सवाल उठ रहे हैं। |
IND vs SA वनडे रायपुर: दर्शकों के लिए रूट जारी, आज प्रैक्टिस सेशन, जानें पार्किंग और प्रतिबंधित सामान की लिस्ट
पनवेल से आई मिट्टी से बनी रायपुर स्टेडियम की पिच, रोमांचक होगा IND vs SA ODI मुकाबला कल, बिक गए सारे टिकट
आयोजन में हुए खर्च का चौंकाने वाला विवरण
- टेंट: 3 लाख 18 हजार 600 रुपए
- मंच: 3 लाख 24 हजार 820 रुपए
- स्नैक्स के लिए टेंट: 74 हजार रुपए
- वीआईपी रिफ्रेशमेंट: 1 लाख रुपए
- पेंट और बस्तर आर्ट (सजावट): 2 लाख 71 हजार रुपए
- स्लोगन (बैनर/पोस्टर): 1 लाख रुपए
- जीरो गिट्टी (सड़क के लिए): 76 हजार रुपए
- गड्ढा खुदाई (1.6 लाख): 1 लाख 60 हजार 749 रुपए
- सुरक्षा (लगभग 4 लाख): 3 लाख 74 हजार रुपए
- पौधे: 1 लाख 68 हजार रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari