विष्णु सरकार का किसानों से छल , पानी में डूबी धान की फसल तो नहीं मिलेगा मुआवजा

Marut raj | Sept 18, 2024, 16:05 IST
Share
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Government Paddy Crop Insurance Scheme the sootr
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Government Paddy Crop Insurance Scheme the sootr

बारिश के इस सीजन में झमाझम बारिश हुई। खेत पानी में डूबे रहे। इससे खेत में फसल चौपट हो गई। पानी में फसल डूबने पर किसानों ने बीमा मुआवजे की बात की, तब उन्हें पता चला कि इस क्लोज को बीमा की शर्तों में से हटा दिया गया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने धान किसानों को बड़ा झटका दिया है। छत्तीसगढ़ के किसानों को अब पानी में धान डूबने पर फसल का मुआवजा नहीं मिलेगा। सरकार ने बीमा की शर्तों में इसी साल से ये बड़ा बदलाव कर दिया है, लेकिन इसकी जानकारी किसानों को नहीं दी गई। पिछली साल तक डूब के कारण फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा मिलता रहा है।

अब तो सर्वे भी नहीं हो रहा

सरकार ने खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 10 फसलों को अधिसूचित किया है। इनमें धान, मक्का, कोदो, कुटकी, रागाी, सोयाबीन,मूंग और उड़द शामिल हैं। इन फसलों के बीमा के लिए आलग-अलग दर भी दर निर्धारित हैं। बीमा के लिए एग्रीकल्चन एंश्योरेंस कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। बारिश के इस सीजन में झमाझम बारिश हुई। खेत पानी में डूबे रहे। इससे खेत में फसल चौपट हो गई।
पहले बारिश की वजह से फसल डूबने पर बीमा राशि मिलती थी। पिछले सालों की तरह इस बार भी पानी में फसल डूबने पर किसानों ने बीमा मुआवजे की बात की, तब उन्हें पता चला कि इस क्लोज को बीमा की शर्तों में से हटा दिया गया है। यानी की पानी में फसल डूबने पर अब किसान बीमा राशि का क्लेम लेने के हकदार नहीं हैं। बीमा कंपनी अब सर्वे के लिए भी नहीं आ रही हैं।

सरकार के पास डाटा ही नहीं होगा

कृषि विभाग के इस सीनियर अफसर ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि प्रदेश में डूब के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शासन स्तर पर इस तरह का कोई सर्वे अब तक नहीं कराया गया है। शासन स्तर से ही धान की फसल के लिए जलप्लावन को हटा दिया गया है।

बाकि की फसलों के लिए बीमा राशि मिलती रहेगी और उसी के लिए सर्वे कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस साल धान का रकबा 37 लाख हेक्टेयर को पार कर सकता है। वहीं, धान की फसल करने वाले किसानों की संख्या की 25 लाख को पार कर चुकी है।

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ फसल बीमा योजना
  • छत्तीसगढ़ धान फसल बीमा योजना
  • Chhattisgarh Paddy Crop Insurance Scheme
  • Chhattisgarh Crop Insurance Scheme
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा