सीएम विष्णुदेव के इस मंत्री की चुनौती भूपेश बघेल को स्वीकार, कह दी ये बड़ी बात
Marut raj | Jul 19, 2024, 15:15 IST
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Minister OP Choudhary Congress leader Bhupesh Baghel news the sootr
बघेल का कहना है कि गांव-देहात क्या वह तो चौधरी के साथ रायपुर शहर के किसी भी वार्ड में जाने को तैयार हैं। राजधानी में ही महतारी वंदन योजना की हकीकत सामने आ जाएगी।
रायपुर. नगरीय निकाय चुनाव के पहले बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आक्रामक हो गई हैं। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय के मंत्री के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ रायपुर शहर में ही किसी भी वार्ड में औचक निरीक्षण की बात कह दी है।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश में महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच खींचतान चल रही
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा था कि भूपेश बघेल मेरे साथ अपने ही गांव में चलें या मेरे गांव में चलें, और महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
चौधरी पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा है कि ओपी चौधरी तो IAS रहे हैं। मैं उनसे इतना कहना चाहता हूं कि प्रदेश में अंत्योदय कार्डधारी, निराश्रित कार्डधारी और प्राथमिकताकार्ड धारी परिवारों को गिनें और ये मानें कि हर घर में एक बहू और एक सास होती है।
इस हिसाब से ये संख्या 1 करोड़ के पास चली जाएगी। ये तो 70 लाख महिलाओं को पैसा देने की बात करते हैं। मैं तो सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जी रही महिलाओं की बात कर रहा हूं। भाजपा ने तो सभी विवाहित महिलाओं को पैसा देने की बात कही थी।
बघेल का कहना है कि गांव-देहात क्या वह तो चौधरी के साथ रायपुर शहर के किसी भी वार्ड में जाने को तैयार हैं। राजधानी में ही महतारी वंदन योजना की हकीकत सामने आ जाएगी।
क्या कहा था मंत्री चौधरी ने
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस के आरोपों पर कहा था कि भूपेश बघेल मेरे साथ अपने ही गांव में चलें या मेरे गांव में चलें, और महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
बघेल ने ऐसे दिया चौधरी को जवाब
इस हिसाब से ये संख्या 1 करोड़ के पास चली जाएगी। ये तो 70 लाख महिलाओं को पैसा देने की बात करते हैं। मैं तो सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जी रही महिलाओं की बात कर रहा हूं। भाजपा ने तो सभी विवाहित महिलाओं को पैसा देने की बात कही थी।
बघेल का कहना है कि गांव-देहात क्या वह तो चौधरी के साथ रायपुर शहर के किसी भी वार्ड में जाने को तैयार हैं। राजधानी में ही महतारी वंदन योजना की हकीकत सामने आ जाएगी।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj