/sootr/media/media_files/2025/11/26/cg-weather-change-news-2025-11-26-09-35-01.jpg)
Photograph: (the sootr)
CG Weather Update.छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अचानक अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक शीतलहर का जोरदार असर देखने को मिल सकता है। तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएं प्रदेश भर असर दिखाएंगी। यह प्रदेश में ठंड की वापसी के संकेत हैं।
कैसे बदल रहा है मौसम
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने बुधवार की रात से ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट दर्ज किए जाने की उम्मीद है। पूरा मौसम 28 नवंबर तक इसी रफ़्तार में चलने की चेतावनी दी गई है। उसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में शीतलहर और ठंड को ऐसे समझें
|
उत्तर छत्तीसगढ़- शीतलहर का केंद्र
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि दुर्ग में 31.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
हवा बदलते ही मौसम बदला
मौसम वैज्ञानिक एच. पी. चंद्रा ने कहा कि उत्तरी हवा और शुष्क वातावरण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ाएगा। 27 से 28 नवंबर तक तापमान की गिरावट का दौर सबसे तेज रहेगा। 28 नवंबर के बाद पारा धीरे-धीरे ऊपर चढ़ना शुरू हो सकता है। तेज हवा के चलते सुबह और रात बेहद सर्द होंगी।
राजधानी में ठंड लेकिन आसमान साफ़
राजधानी रायपुर में आज आसमान एकदम साफ रहने वाला है। तापमान 16°C से 30°C के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर की तरफ होने से हल्की सर्द हवा शरीर पर असर डालती रहेगी। शाम के बाद ठंड और तेज़ महसूस होगी।
यह खबरें भी पढ़ें...
DGP-IG कॉन्फ्रेंस में 1000 अधिकारी होंगे शामिल; आज से SPG संभालेगी मोर्चा, नया रायपुर रहेगा सील
सर्दी के लिए तैयारी जरूरी
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखने और ठंडी हवा के संपर्क से बचने की अपील की है। खेतों में सुबह पड़ने वाली ओस और ठंडी हवा किसानों के लिए भी चुनौती बन सकती है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/sootr/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/11/Untitled-design-2025-11-13T073247.725_11zon-693675.jpg)