विधानसभा घेरेगी कांग्रेस , पीसीसी चीफ बैज बोले- रोका छेका योजना बंद करने से बढ़ा क्राइम

Marut raj | Jul 11, 2024, 15:22 IST
Share
Chhattisgarh Congress PCC chief Assembly gherao Roka Chheka scheme  द सूत्र
Chhattisgarh Congress PCC chief Assembly gherao Roka Chheka scheme द सूत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बीजेपी की सरकार आने के बाद राज्य में जघन्य अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं।

रायपुर. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार क्राइम पर कंट्रोल करने में फेल साबित हो रही है। राज्य में बढ़ती क्राइम की घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधानसभा का घेराव करेगी। उनका कहना है कि इस संबंध में जल्द ही तारीख तय की जाएगी।

जगदलपुर की घटना पर सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बुधवार रात हुई जगदलपुर की घटना को लेकर राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। 5 दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं और बेटे के सामने ही उसकी मां और बड़े भाई का मर्डर कर देते हैं। उनका कहना है कि इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है।

रोका छेका योजना को बंद करने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्राइम की घटनाओं को रोकने के लिए कांग्रेस ने रोका छेका योजना शुरू की थी। सरकार ने इन सब योजनाओं को बंद कर दिया है। इसके बाद जगदलपुर जैसी जघन्य घटनाएं बढ़ गई हैं।

Tags:
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा