बिना अनुमति आरोपी को पकड़ने बंगाल पहुंचे छत्तीसगढ़ के दो आरक्षक,टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
Harrison Masih | Jul 02, 2025, 19:11 IST
Chhattisgarh Constables reached Bengal without permission TI and three other policemen suspended the sootr
बलरामपुर जिले के कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव ने दो प्रधान आरक्षकों को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति और पूर्व सूचना के पश्चिम बंगाल भेज दिया। बलरामपुर एसपी ने थानेदार सहित दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव ने दो प्रधान आरक्षकों को बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति और पूर्व सूचना के पश्चिम बंगाल भेज दिया।
वहां से कथित आरोपी को इनोवा वाहन से लाते समय झारखंड पुलिस ने इनकी गाड़ी को अपहरण की सूचना मिलने पर रांची में रोक लिया। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने थानेदार सहित दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल ने प्रधान आरक्षक को बेल्ट से पीटा,SP ने किया सस्पेंड
मामला एक धोखाधड़ी की शिकायत से जुड़ा हुआ है। बलरामपुर के कुसमी थाने में एक शिकायतकर्ता ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के एक प्रभावशाली व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उसी शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजुल कश्यप को आरोपी को पकड़ने भेज दिया। शिकायतकर्ता ने इसके लिए अपनी निजी इनोवा गाड़ी भी उपलब्ध कराई।
तीनों पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर तीन दिन पहले वर्धमान पहुंचे और कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से आरोपी को लेकर बलरामपुर लौट रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई
जब ये लोग झारखंड के रांची से गुजर रहे थे, तभी रांची पुलिस को सूचना मिली कि एक प्रभावशाली व्यक्ति को इनोवा में जबरन अपहरण कर लाया जा रहा है। इस पर रांची पुलिस ने इनोवा को रोक लिया और उसमें सवार दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ शुरू की।
जांच में जब उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान बताया, तो मामला झारखंड डीजीपी तक पहुंच गया। डीजीपी ने छत्तीसगढ़ डीजीपी से संपर्क किया, जिसके बाद सरगुजा आईजी और बलरामपुर एसपी को इसकी जानकारी दी गई। जब पूरे मामले की पुष्टि हो गई, तब झारखंड पुलिस ने दोनों प्रधान आरक्षकों को छोड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला घोटाले में निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को बताया निर्दोष
इस मामले में बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है:
थाना प्रभारी ललित यादव – बिना अनुमति दो प्रधान आरक्षकों को बाहर भेजा
प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा
प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप
तीनों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि बिना आदेश और उच्चस्तरीय स्वीकृति के किसी राज्य से बाहर पुलिस कार्रवाई करना नियम विरुद्ध है, इससे विभाग की छवि पर भी असर पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित
बिना अनुमति पुलिसकर्मियों की कार्रवाई ने अपहरण का रूप ले लिया
झारखंड में सूचना पर गाड़ी को रोककर कार्रवाई की गई
झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस और डीजीपी स्तर तक पहुंचा मामला
कार्रवाई के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड | बलरामपुर तीन पुलिसकर्मी निलंबित | बलरामपुर एसपी का एक्शन | Balrampur three policemen suspended | Balrampur News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
वहां से कथित आरोपी को इनोवा वाहन से लाते समय झारखंड पुलिस ने इनकी गाड़ी को अपहरण की सूचना मिलने पर रांची में रोक लिया। इस घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने थानेदार सहित दोनों प्रधान आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... ड्यूटी के दौरान नशे में धुत कांस्टेबल ने प्रधान आरक्षक को बेल्ट से पीटा,SP ने किया सस्पेंड
कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
तीनों पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर तीन दिन पहले वर्धमान पहुंचे और कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से आरोपी को लेकर बलरामपुर लौट रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: पंचायत सचिव सस्पेंड, एक की वेतनवृद्धि रोकी गई
झारखंड में अपहरण की सूचना, पुलिस ने गाड़ी पकड़ी
जांच में जब उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ पुलिस का जवान बताया, तो मामला झारखंड डीजीपी तक पहुंच गया। डीजीपी ने छत्तीसगढ़ डीजीपी से संपर्क किया, जिसके बाद सरगुजा आईजी और बलरामपुर एसपी को इसकी जानकारी दी गई। जब पूरे मामले की पुष्टि हो गई, तब झारखंड पुलिस ने दोनों प्रधान आरक्षकों को छोड़ा।
ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला घोटाले में निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुद को बताया निर्दोष
बिना आदेश कार्रवाई पड़ी भारी, तीनों हुए सस्पेंड
थाना प्रभारी ललित यादव – बिना अनुमति दो प्रधान आरक्षकों को बाहर भेजा
प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा
प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप
तीनों को लाइन अटैच भी कर दिया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि बिना आदेश और उच्चस्तरीय स्वीकृति के किसी राज्य से बाहर पुलिस कार्रवाई करना नियम विरुद्ध है, इससे विभाग की छवि पर भी असर पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें... अवैध शराब बेचने वालों से रिश्वत लेने का खुलासा, SP ने कांस्टेबल को किया निलंबित
प्रमुख बिंदु
झारखंड में सूचना पर गाड़ी को रोककर कार्रवाई की गई
झारखंड-छत्तीसगढ़ पुलिस और डीजीपी स्तर तक पहुंचा मामला
कार्रवाई के बाद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड | बलरामपुर तीन पुलिसकर्मी निलंबित | बलरामपुर एसपी का एक्शन | Balrampur three policemen suspended | Balrampur News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA