Chhattisgarh में पीएम मोदी ने किया रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास

Sandeep Kumar | Feb 26, 2024, 15:12 IST
Share
PIC
शिलान्यास

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जोन के 27 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के 83 अंडर ओवरब्रिज की आधारशिला रख दी हैं ।

RAIPUR.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Yojana) के तहत छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर जोन (Bilaspur Zone) के 27 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और 83 नए ब्रिज के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज रेलवे से जुड़ी 2000 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरूआत जून से होने वाली है, अभी से जिस स्केल पर काम हो रहा है वह सबको हैरत में डालने वाला है।

ये खबर भी पढ़िए...Indore कलेक्टर भड़के, दिए सैलरी काटने के आदेश

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने पहले वेतन काटा अब एसडीएम को हटाया

अमृत भारत स्टेशन के तहत होगा काम

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, तिल्दा-नेवला, अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, वडसा, चांदाफोर्ट और गोंदिया स्टेशनों में प्रस्तावित विकास कार्यों को किया जाएगा, इतना ही नहीं महासमुंद रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाएगा। हालांकि यह स्टेशन ईस्ट कोस्ट सेक्शन में आता है। जिन रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी उनमें प्रमुख रुप से कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, सरोना, भाटापारा, डोंगरगढ़, भिलाईनगर, हथबंध, बिल्हा, बैकुंठपुर रोड, अम्बिकापुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, जांजगीर नैला, चांपा, बाराद्वार, दल्लीराझरा, भानुप्रतापपुर, निपनिया, मंदिरहसौद एवं भिलाई स्टेशन शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...नीतीश भारद्वाज Vs IAS स्मिता विवाद, एक्टर बोले- 1 करोड़ से ज्यादा खर्च

ये खबर भी पढ़िए... पीएम मोदी ने एमपी में किया 33 रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास

क्या बोले पीएम पीएम मोदी ?

वर्चुअली शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मोदी जब विकसित भारत की बात करता है तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे 'विकसित भारत' युवाओं के सपने का भारत है इसलिए विकसित भारत कैसा होगा यह तय करने का हक उन्हीं को है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, दशकों तक रेलवे को हमारे यहां की स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा लेकिन अब भारतीय रेलवे देशवासियों की यात्रा में आसानी कर रही है। जिस रेलवे के हमेशा घाटे में रहने का रोना रोया जाता था, आज वह रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है।

Tags:
  • Chhattisgarh
  • शिलान्यास
  • रेलवे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती