छत्तीसगढ़ में बिजली का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने दी सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Sandeep Kumar | Jun 23, 2024, 15:17 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-23T143151.562.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-23T143151.562.jpg

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह महीने में ही बिजली की ये अवस्था देखने को मिल रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही जन आंदोलन करेगी।

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर विपक्ष ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ( Congress State President Deepak Baij ) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 6 महीने की सरकार में प्रदेश की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की 5 साल की सरकार में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। अब बीजेपी की सरकार में बिजली की समस्या से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...सिंहासन छत्तीसी : जाते- जाते 600 टीचर का तबादला करवाने की तैयारी कर गए मंत्रीजी

पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी कांग्रेस

दीपक बैज ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी से न तो सरकार संभल पा रही है और न ही प्रदेश की व्यवस्थाएं। बीजेपी सरकार प्रदेश में पूरे समय बिजली पूर्ति नहीं कर पी रही है। ऊपर से बिजली बिल बढ़ाया जा रहा है। सरकार उपभोक्ताओं पर बोझ डाल रही है। बैज ने इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़िए...सहकारी बैंक से 52 लाख का घोटाला, रिटायरमेंट के बाद अकाउंटेंट की गिरफ्तारी

छह महीने में बिजली की व्यवस्था बिगड़ी

पीसीसी चीफ दीपक बैज ( PCC Chief Deepak Baij ) ने कहा कांग्रेस सरकार के दौरान गर्मी के दिनों में दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी की जाती थी। इससे प्रदेश में 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने कहा कि बिजली पूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए थे। अब बीजेपी की सरकार में छह महीने में ही बिजली की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। उन्होंने कहा है कि इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जल्द ही जन आंदोलन करेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • PCC Chief Deepak Baij
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़ में बिजली का मुद्दा
  • Congress State President Deepak Baij
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज