छत्तीसगढ़ में बिजली संकट: 6300 करोड़ घाटे की भरपाई के लिए टैरिफ 20% तक बढ़ाने की तैयारी

Umeshwari Baghel | May 04, 2026, 16:51 IST
Share
chhattisgarh-electricity-tariff-hike-2026-news-update
chhattisgarh-electricity-tariff-hike-2026-news-update

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी द्वारा 6300 करोड़ के घाटे की भरपाई के लिए याचिका दायर करने के बाद अब बिजली दरों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। नियामक आयोग के फैसले के बाद जून से उपभोक्ताओं को बिजली बिल का तगड़ा झटका लग सकता है।

NEWS IN SHORT

  • छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने 6300 करोड़ के घाटे की याचिका दायर
  • बिजली दरों में 20% तक बढ़ोतरी का संकट
  • नए टैरिफ के लिए 32,500 करोड़ का राजस्व लक्ष्य
  • जनसुनवाई के बाद भी घाटे का निर्धारण नहीं हुआ
  • जून में टैरिफ बढ़ने का खतरा, राहत मिलना मुश्किल

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने आगामी वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए बिजली टैरिफ में 6300 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई के लिए याचिका दायर की है

जिसके कारण टैरिफ बढ़ाने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फरवरी में बिजली नियामक आयोग द्वारा की गई जनसुनवाई के बाद से यह मुद्दा ढाई महीने से लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

अगर नियामक आयोग पूरा घाटा मान्यता देता है, तो बिजली के दाम 20 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ सकते हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, अप्रैल से लागू होने वाला नया टैरिफ मई तक टल गया है, लेकिन अब जून में बढ़ोतरी का असर साफ नजर आने वाला है।

पॉवर कंपनी का घाटा और राजस्व अनुमान

नई याचिका में पॉवर कंपनी ने बताया है कि वर्तमान टैरिफ के तहत कंपनी को 26,216 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है, जबकि पूरे साल का खर्च 25,460 करोड़ रुपये बताया गया है।

इससे कंपनी को 756 करोड़ रुपये का लाभ हो सकता है। हालांकि, पुराने सत्रों के घाटे की भरपाई के लिए 6,300 करोड़ रुपये और चाहिए, जिसके लिए नया टैरिफ तय करने की मांग की गई है।

कंपनी की घाटे की भरपाई और दाम बढ़ाने की संभावना

(छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग) बिजली नियामक आयोग अब इस याचिका के आधार पर घाटे की सही मात्रा का निर्धारण करेगा। यदि आयोग ने कंपनी के 6,300 करोड़ के घाटे को मंजूरी दी, तो बिजली की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

(बिजली बिल)पिछले साल जब आयोग ने 500 करोड़ के घाटे को माना था, तो केवल 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इस स्थिति में आयोग को यह निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते इस पर निर्णय में विलंब हो रहा है।

129
129

(बिजली उपभोक्ताओं) अब देखना यह होगा कि नियामक आयोग किस हद तक घाटे की भरपाई के लिए बिजली दरों में वृद्धि करता है और उपभोक्ताओं को इससे कितना भारी असर हो सकता है।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने तेलंगाना के 1800 करोड़ बकाया के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

एमपी में और महंगी हो सकती है बिजली, पॉवर जेनरेशन कंपनी ने की है मांग, सरकार कर रही है विचार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला ; 13 ठिकानों पर रेड से हिला छत्तीसगढ़, निकला करोड़ों का सोना, कैश और दस्तावेज

छत्तीसगढ़ में तंबाकू का बढ़ता संकट, महिलाएं पुरुषों से आगे निकलीं

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिजली बिल
  • बिजली उपभोक्ताओं
  • छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग
  • छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई