छत्तीसगढ़ को मिले 4 नए IAS officers , सहायक कलेक्टर के पद पर पोस्टिंग

Marut raj | Mar 13, 2024, 18:26 IST
Share
Chhattisgarh gets 4 new IAS officers द सूत्र the sootr
Chhattisgarh gets 4 new IAS officers द सूत्र the sootr

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की पोस्टिंग राज्य में की गई है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस अफसर मिले हैं ( Chhattisgarh gets 4 new IAS officers )। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS के 2023 बैच के 4 अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं।

इन जिलों में मिली जिम्मेदारी

इनमें 2023 बैच के आईएएस अफसर अनुपमा आनंद को रायपुर, एम भार्गव को दुर्ग, तन्मय खन्ना को बिलासपुर और दुर्गा प्रसाद को जांजगीर चांपा का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।

रिचा शर्मा छत्तीसगढ़ लौटीं

1994 बैच की आईएएस अफसर रिचा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्त से छत्तीसगढ़ लौट आईं हैं। वह दिल्ली की ही रहने वाली हैं। वह दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं हैं। 2015 में वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी थीं। दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने पर वे पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहीं । इसके बाद उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं। रमन सरकार की तीसरी पारी में 2015 में केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से लौटने पर उन्हें प्रमुख सचिव खाद्य विभाग बनाया गया था। 2019 में वे फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बार चली गईं थीं। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों की सीनयरिटी लिस्ट को देखें तो वो फिलहाल 5 वें नंबर पर हैं। 1989 बैच के अमिताभ जैन, 1991 बैच की रेणु पिल्ले, 1992 बैच के सुब्रत साहू, 1993 बैच के अमित अग्रवाल के बाद 1994 बैच की ऋचा शर्मा का पांचवा नंबर है।

Tags:
  • Chhattisgarh gets 4 new IAS officers
  • छत्तीसगढ़ को चार नए आईएएस अफसर मिले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा