छग के साढ़े 5 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को 15 दिन पहले मिलेगा वेतन, दिवाली पर साय सरकार का गिफ्ट

VINAY VERMA | Oct 16, 2025, 22:12 IST
Share
chhattisgarh-government-announces-early-salary-diwali-gift-to-employees
Photograph: (The Sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने दिवाली के अवसर पर 15 दिन पहले वेतन देने का फैसला लिया है। इसका फायदा प्रदेश के 5.5 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को होगा। वित्त विभाग ने पत्र जारी कर 17 से 18 अक्टूबर तक वेतन देने की बात कही है।

RAIPUR. छग के अधिकारी-कर्मचारियों को समय से पहले ही वेतन मिल जाएगा। दिवाली त्योहार के कारण साय सरकार ने ये फैसला लिया है। वित्त विभाग ने इसके लिए सभी विभागों के प्रमुख, सभी संभाग, बिलासपुर राजस्व मंडल और सभी कलेक्टर को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

पत्र में अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन देने की तारीख 17 से 18 अक्टूबर बताई गई है। साय सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब साढ़े 5 लाख अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

दिवाली के कारण लिया फैसला

सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि इस साल अक्टूबर के महीने के 20 तारीख को ही दिवाली है। अधिकारी और कर्मचारियों को त्योहार मनाने के आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े इसके लिए उन्हें दिवाली से पहले ही वेतन दिया जाए।

यह आदेश शासकीय कर्मचारियों के अलावा दैनिक वेतनभोगी, ठेका कर्मचारी, मानसेवी कर्मचारियों पर भी लागू होगी। जबकि नियमानुसार हर महीने के अंतिम 2 कार्यदिवसों में अधिकारी और कर्मचारियों के वेतन दिया जाता है।

ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ महिला आयोग विवाद: वकीलों ने तीन सदस्यों को भेजा मानहानि का नोटिस, बोले-माफी नहीं मांगी तो...

शनिवार तक भुगतान का आदेश

वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर, निगम मंडल आयोग के प्रमुख 18 अक्टूबर तक सभी सरकारी कर्मचारी-आधिकारियेां का अग्रिम वेतन देने की व्यवस्था करें। इसके लिए शनिवार को भी सभी जिलों के कोषालय और उप कोषालयों को खोलने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के जामगांव में धर्मांतरण विरोधी कदम, पास्टरों के प्रवेश पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं। बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है। सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।

अधिकारी-कर्मचारियों ने जताई खुशी

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी खुश हैं। छग अधिकारी-कर्मचारी संध के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा का कहना है कि दिवाली से पहले उन तमाम कर्मचारी और अधिकारियों को राहत मिलेगी जिनका वेतन बहुत कम है। सरकार के इस फैसले ने हमारी दिवाली में रौनक ला दी।

ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, सालभर में होंगी 35 बड़ी परीक्षाएं

निगम, मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को मिला कैबिनेट-राज्य मंत्री का दर्जा, दिवाली से पहले सरकार का तोहफा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • सरकारी कर्मचारी
  • विष्णुदेव साय
  • दिवाली
  • Raipur
  • दीपावली
  • साय सरकार
  • अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग