छत्तीसगढ़ निगम मंडलों में नियुक्तियां , चार प्राधिकरणों में विधायकों की ताजपोशी,सतनामी समाज को भी साधा

Arun Tiwari | Sept 20, 2024, 14:41 IST
Share
Chhattisgarh Government Corporation Boards Appointments the sootr
Chhattisgarh Government Corporation Boards Appointments the sootr

छत्तीसगढ़ के प्राधिकरणों में विधायकों को नियुक्त किया गया है। सरकार ने सतनामी समाज को भी साधने की कोशिश की है। गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रायपुर. लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल, प्राधिकरणों में नेताओं की ताजपोशी शुरू हो गई है। आमतौर पर बीजेपी कड़वे दिनों में इस तरह के फैसले से बचती है, लेकिन इस बार कोई परहेज नहीं किया गया।

कड़वे दिनों में अपने नेताओं का मुंह मीठा कराना शुरू कर दिया है। अभी तो ये शुरुआत है, आगे और भी नियुक्तियां इंतजार में है। बस्तर विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, और पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण में उपाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।

इनमें विधायकों को नियुक्त किया गया है। सरकार ने सतनामी समाज को भी साधने की कोशिश की है। गुरु खुशवंत साहेब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

विधायकों की इन प्राधिकरणों में ताजपोशी

  1. विधायक गोमती साय सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष
  2. बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर विधायक लता उसेंडी की ताजपोशी
  3. मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची बने
  4. अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष विधायक गुरु खुशवंत साहेब को बनाया
  5. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को

प्राधिकरणों के बाद निगम मंडलों में इनकी हो सकती हैं नियुक्तियां

संजय श्रीवास्तव या केदार गुप्ता : पार्टी अपने सीनियर लीडर्स को निगम में नियक्ति देने जा रही है। प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को निगम में अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

संजय श्रीवास्तव रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी टिकट के दावेदार हैं। वहीं यदि संजय श्रीवास्तव ने टिकट के लिए जोर लगाया तो प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता को किसी निगम में अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव : जूदेव राजपरिवार से आने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। वे पहले नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

विजयशंकर मिश्र :चुनाव आयोग संपर्क समिति के संयोजक रहे हैं।

रोहित साय : साय सीनियर आदिवासी लीडर हैं। वे एक बार विधायक भी रह चुके हैं।

अनुराग सिंहदेव :अनुराग सिंहदेव को पार्टी ने सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया है। अनुराग, टीएस सिंहदेव परिवार से आते हैं।

देवजी भाई पटेल :पटेल बीजेपी के सीनियर नेता माने जाते हैं। वे एक बार विधायक रह चुके हैं।

भूपेंद्र सवन्नी :सवन्नी, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh BJP
  • CG News
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg news hindi
  • Chhattisgarh Corporation Boards Appointments
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा