खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता, आदेश जारी

Pravesh Shukla | Aug 25, 2025, 19:31 IST
Share
chhattisgarh-government-employees-da-55-percent-order-released the sootr
chhattisgarh-government-employees-da-55-percent-order-released the sootr

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। सातवां वेतनमान 1 सितंबर 2025 से महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी के बाद महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत दिया जाएगा

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए 55प्रतिशतमहंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। सातवांवेतनमान1 सितंबर 2025 से महंगाई भत्ते मेंबढ़ोत्तरीके बाद महंगाई भत्ता 55प्रतिशतदिया जाएगा। 1 सितंबर 2025 से छठवांवेतनमानमें 6प्रतिशतमहंगाई भत्ता में इजाफे के बाद 252प्रतिशतदिया जाएगा।

पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले-ऑपरेशन सिंदूर में राजस्थान के लोगों का भरपूर सहयोग रहा: आतंकवादियों को कर्म देखकर मारा



कैबिनेट ने लिया था फैसला

बता दें कि 19 अगस्त को मंत्रालय में हुईकैबिनेटकी बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों के लिए दोप्रतिशतमहंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने केंद्र के बराबर 55प्रतिशतमहंगाई भत्ता देने का ऐलान किया था। अब इस बाबत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=D7SafubDzeo

पढ़ें:पीएम मोदी और स्मृति ईरानी की डिग्रियों पर HC का फैसला, कहा-इसमें कोई सार्वजनिक हित नहीं

इस खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

1.महंगाई भत्ता बढ़कर 55% हुआ: राज्य सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को दो प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने का आदेश जारी कर दिया है।

2.छठा वेतनमान भी बढ़ा: छठवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़कर 252 प्रतिशत हो गया है।

3.भुगतान की तारीख: बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 सितंबर, 2025 से लागू होगा और इसका भुगतान सितंबर 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा।

4.मूल वेतन पर गणना: महंगाई भत्ते की गणना केवल मूल वेतन (basic pay) के आधार पर की जाएगी। इसमें किसी भी तरह का विशेष या व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।

5.अन्य कर्मचारियों पर भी लागू: यह आदेश न केवल नियमित कर्मचारियों पर, बल्कि यूजीसी, एआईसीटीई के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यभारित और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

महंगाई भत्ता (DA) से जुड़े अहम नियम

1. उपरोक्तानुसार निर्धारित महंगाई भत्ते की राशि का भुगतान सितंबर 2025 के वेतन से किया जाएगा। 2. महंगाई भत्ते की गिनती मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा। 3.महंगाई भत्ते का कोई भी हिस्सा मूलभूत नियम 9 (21) के अंतर्गत वेतन नहीं माना जाएगा। 4 महंगाई भत्ते के कारण किये जाने वाले भुगतान में 50 पैसे अथवा उससे अधिक पैसे हो तो, उन्हें अगले उच्चत्तर रूपयों में पूर्णांकित किया जायेगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड़ दिया जायेगा। 5.ये आदेश यू.जी.सी., ए.आई.सी.टी.ई. के साथ ही कार्यभारित और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारी की सेवा के सदस्यों पर भी लागू होंगे। 6. इन आदेशों के अंतर्गत देय महंगाई भत्ते का भुगतान विभाग के चालू वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक न हो।
पढ़ें: सुरक्षा कर्मियों से हुई झड़प में टूटा राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक का चश्मा, बोलीं-क्या अब कुंडली दिखानी पड़ेगी

FAQ

  1. सवाल: 1. छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए नया महंगाई भत्ता (DA) कितना है?
    जवाब: छत्तीसगढ़ सरकार ने सातवें वेतनमान के तहत आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) दो प्रतिशत बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है। छठवें वेतनमान के लिए यह 6 प्रतिशत बढ़कर 252 प्रतिशत हो गया है।
  2. सवाल 2 : बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) कर्मचारियों को कब से मिलेगा?
    जवाब: सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। इसका भुगतान कर्मचारियों को सितंबर 2025 के वेतन (salary) के साथ किया जाएगा।
  3. सवाल: क्या यह महंगाई भत्ता (DA) सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होगा?
    जवाब: यह आदेश केवल नियमित कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि यूजीसी, एआईसीटीई के तहत वेतन पाने वाले सदस्यों के साथ-साथ कार्यभारित और आकस्मिकता निधि (contingency fund) से वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
thesootrlinks

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता | छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ता | कर्मचारियों की वेतन वृद्धि | government employees | 7th Pay Commission | DA Salary Hike | DA Salary hike in cg | DA Salary hike in chhattisgarh | 7वां वेतनमान आयोग | 7वें वेतनमान के अनुरूप भत्ता

Tags:
  • Dearness Allowance
  • महंगाई भत्ता
  • 7th Pay Commission
  • 7वां वेतनमान आयोग
  • कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता
  • government employees
  • कर्मचारियों की वेतन वृद्धि
  • DA Salary Hike
  • DA Salary hike in cg
  • DA Salary hike in chhattisgarh
  • 7वें वेतनमान के अनुरूप भत्ता
  • छत्तीसगढ़ महंगाई भत्ता
  • केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा