सुरक्षा कर्मियों से हुई झड़प में टूटा राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक का चश्मा, बोलीं-क्या अब कुंडली दिखानी पड़ेगी

Neel Tiwari | Aug 25, 2025, 18:41 IST
Share
rajya-sabha-mp-sumitra-balmiki
Photograph: (thesootr)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जबलपुर बैठक में सुरक्षा कर्मियों और सांसद सुमित्रा बाल्मीक के बीच बहस हुई। इस दौरान सांसद का चश्मा टूट गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जबलपुर में हुई बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। दरअसल राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक को सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर रोक दिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे कर्मियों के साथ शाहपुरा के तहसीलदार रविंद्र पटेल ने उन्हें रोका।

इस दौरान धक्का-मुक्की और बहस के बीच उनका चश्मा टूट गया। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा और नारेबाजी शुरू हो गई। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और सांसद को अंदर जाने दिया।

ये भी पढ़ें...Ladli Behna Yojana : 10 हजार से अधिक लाड़ली बहना को नहीं मिलेगा फायदा, जानें क्या है कारण

8a959ad9-209
8a959ad9-209


गेट पर हुई बहस, टूटा चश्मा

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के दौरान सांसद बाल्मीक और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में उनका चश्मा टूट गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

ये भी पढ़ें...इंदौर का सराफा चौपाटी विवादः महापौर की दो टूक, यह शहर की धरोहर, इसे बनाए रखेंगे, व्यापारी कोर्ट जाने को तैयार

b95fbb00-11c
b95fbb00-11c


नेताओं की मध्यस्थता से सम्हाला मामला

सांसद को रोके जाने की खबर फैलते ही कार्यकर्ता भड़क उठे। सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। हालात बिगड़ते देख सीनियर नेताओं को बीच-बचाव करना पड़ा और सांसद को अंदर प्रवेश दिलाया गया।



गहमा-गहमी से चश्मा टूटा: सांसद

बाद में खुद सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने मामले को कवर करते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता इतने उत्साहित थे कि आगे बढ़ने लगे। सुरक्षा कर्मी भी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। गेट बंद था और पीछे भीड़ ज्यादा हो गई। इसी दौरान धक्का लगा और मेरा चश्मा टूट गया। उस समय समझ नहीं आया कि अंदर जाऊं या बाहर रहूं। थोड़ी गहमा-गहमी हो गई, क्योंकि हर कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो और सेल्फी लेना चाहता था। लेकिन इसमें किसी की गलती नहीं थी। अब मैं अपना चश्मा बनवाने जा रही हूं।

ये भी पढ़ें...इस बार दीपावली पर 20 और 21 का चक्कर, जानें लक्ष्मी पूजा का सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त और सही तारीख

बार-बार विवादों में सुमित्रा बाल्मीक

यह कोई पहला मौका नहीं है जब सांसद सुमित्रा बाल्मीक को सार्वजनिक मंच पर उपेक्षा या विवाद का सामना करना पड़ा हो।

योग दिवस 2023 में जबलपुर के राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें मंच पर जगह नहीं दी गई थी। इससे वे नाराज होकर कलेक्टर पर आरोप लगाती हुईं तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद वीडी शर्मा तक शिकायत लेकर पहुंची थीं।

नगर निगम चुनाव 2022, सागर में प्रचार के दौरान सर्किट हाउस का कमरा आवंटित किया गया था। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में सामान उठवाकर वह कमरा एक बड़े मंत्री को दे दिया गया, जिस पर वे भड़क उठी थीं।

शायद कुंडली ही दिखानी पड़े

लगातार इस तरह की घटनाओं के सवाल पर इस बार सांसद बाल्मीक ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है मुझे अपनी कुंडली दिखानी पड़ेगी कि आखिर ऐसा मेरे साथ ही क्यों बार-बार होता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिवराज सिंह चौहान
  • जेपी नड्डा
  • वीडी शर्मा
  • जबलपुर
  • राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच