सरकार ने सभी विभागों से पूछा, आपके यहां बिना बताए कितने गायब कर्मचारी

Jitendra Shrivastava | May 17, 2024, 20:13 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपना रुख सख्त करते हुए कहा है कि जो लोग लापता हैं उनके पते पर शोकॉज नोटिस भेजा जाए। यदि 15 दिन में उसका उचित जवाब नहीं आता है तो तत्काल उस कर्मचारी को टर्मिनेट किया जाए। ये आदेश कर्मचारी के लिए नहीं बल्कि IAS के लिए भी है...

RAIPUR. प्रदेश की नई सरकार एक्शन मोड में आने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार ( Chhattisgarh Government) ने ऐसे कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है जो मनमानी करते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर सभी विभागों से लेकर कलेक्टर तक ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी है जो बिना बताए एक महीने से ज्यादा समय से गायब हैं।

अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेंगे

आदेश में कहा गया है कि ऐसे गायब कर्मचारी ( missing employee ) को तत्काल रूप से बर्खास्त किया जाए। सरकार अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। कर्मचारियों का अनाधिकृत रुप से गायब रहना सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है। सरकार ने कहा है कि जो लोग लापता हैं उनके पते पर शोकॉज नोटिस भेजा जाए। यदि 15 दिन में उसका उचित जवाब नहीं आता है तो तत्काल उस कर्मचारी को टर्मिनेट किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें...

Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों ने DRG जवान पर लगाया Fake Encounter का आरोप

विभागीय जांच चलेगी

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तमाम शासकीय कार्यालयों को जारी पत्र में इसमें अनाधिकृत अनुपस्थिति की अवधि को सेवा व्यवधान मानते हुए किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत न करते हुए अधिकतम छह माह की समयावधि में विभागीय जांच का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। सरकार की जानकारी में आया है कि कई कर्मचारी बिना बताए महीनों से लापता हैं। कुछ को तो तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है। सरकार ऐसे कर्मचारियों को न सिर्फ बर्खास्त करेगी बल्कि, उनकी वेतन, भत्ते भी काटेगी। सरकार ने सभी विभाग अध्यक्षों, कलेक्टरों, पंचायत सीईओ से ये जानकारी मांगी है कि वे तत्काल ऐसे कर्मचारियों की जानकारी जुटाएं और उनके खिलाफ कार्यवाही करें। इसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भेजनी होगी।

आईएएस पर भी सख्त हुई सरकार

सरकार कर्मचारी ही नहीं बल्कि, आईएएस अफसरों पर भी सख्त है। समय पर दफ्तर न आने वाले अफसरों पर भी सरकार ने सख्ती अपनाई है। इसके अलावा उनकी सुविधाओं में भी कटौती की जा रही है। वहीं बिना ऑनलाइन आवेदन के अवकाश पर जाने वाले आईएएस के खिलाफ भी सरकार ने चेतावनी जारी की है।

Tags:
  • Chhattisgarh Government
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • गायब कर्मचारी
  • missing employee
  • नई सरकार एक्शन मोड में
  • कर्मचारियों पर शिकंजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा