दो घंटे में सरकार ने दो आईएएस से वापस ली कमिश्नरी
Arun Tiwari | Aug 28, 2024, 23:58 IST
Chhattisgarh Government
छत्तीसगढ़ शासन ने शाम को बिलासपुर कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का को हटाकर आईएएस जनक पाठक को उनकी जगह बिठाया, लेकिन बमुश्किल दो घंटे बाद यह आदेश बदल गया। जनक पाठक को बिलासपुर कमिश्नर से बदलकर उच्च शिक्षा विभाग में कमिश्नर बना दिया गया
Raipur : सरकार ने 2 घंटे में दो आईएएस से कमिश्नरी वापस ले ली। रात 9 बजे आईएएस आर पसन्ना को उच्च शिक्षा का आयुक्त बनाया गया था और जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर संभाग के कमिश्नर का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन 11 बजे एक और आदेश जारी हुआ जिसमें प्रसन्ना का उच्च शिक्षा आयुक्त का प्रभार वापस लेकर जनक प्रसाद पाठक को दे दिया। बदले में जनक प्रसाद से बिलासपुर संभाग की कमिश्नरी लौटा ली।
छत्तीसगढ़ शासन ने शाम को बिलासपुर कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का को हटाकर आईएएस जनक पाठक को उनकी जगह बिठाया, लेकिन बमुश्किल दो घंटे बाद यह आदेश बदल गया। जनक पाठक को बिलासपुर कमिश्नर से बदलकर उच्च शिक्षा विभाग में कमिश्नर बना दिया गया, अर्थात वे रायपुर में ही रहेंगे। बिलासपुर कमिश्नर का प्रभार रायपुर के कमिश्नर आईएएस महादेव कांवरे को दे दिया गया है। जाहिर है, पिछले आदेश में उच्च शिक्षा आयुक्त का प्रभार भी इसी विभाग के सचिव प्रसन्ना आर को सौंपा गया था, लेकिन अब वे अपने अन्य दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग में सचिव ही रहेंगे। फिलहाल अचानक किए गए इस बदलाव का कारण स्पष्ट नहीं है।
नामदेव एक्का को हटाकर जनक पाठक को बिलासपुर का नया कमिश्नर बनाया गया था। प्रसन्ना आर को उच्च शिक्षा सचिव के साथ-साथ कमिश्नर का प्रभार भी दिया गया था। इसी तरह, उच्चतर शिक्षा मिशन संचालक का प्रभार आईएएस राजेंद्र कुमार कटारा को सौंपा गया। इनमें से नीलम महादेव एक्का और राजेंद्र कटारा की पदस्थापना तो पूर्व आदेश के अनुसार रहेगी, लेकिन जनक पाठक, उनकी वजह से प्रसन्ना आर का पूर्व में जारी आदेश निरस्त माना जाएगा। साथ ही, महादेव कांवरे अतिरिक्त प्रभार के तौर पर स्थायी व्यवस्था नहीं होने तक बिलासपुर कमिश्नर का प्रभार देखते रहें।
आईएएस जनक पाठक अब रायपुर में ही रहेंगे
Chhattisgarh Government
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari