छत्तीसगढ़ से विदा होते भावुक हुए हरिचंदन, लोक धुनों से अगवानी पर मोहित हुए डेका

Arun Tiwari | Jul 30, 2024, 22:47 IST
Share
Harichandan
Harichandan

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन भावुक मन से प्रदेश से विदा हो गए। तो वहीं नए राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हो गया। हरिचंदन का मन प्रदेश से बिछड़ने पर भावुक था तो डेका का मन लोक संस्कृति पर मोहित हुआ।

Raipur : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन भावुक मन से प्रदेश से विदा हो गए। तो वहीं नए राज्यपाल रमेन डेका का आगमन हो गया। हरिचंदन का मन प्रदेश से बिछड़ने पर भावुक था तो डेका का मन लोक संस्कृति पर मोहित हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने एक को विदाई दी तो दूसरे अगवानी की। हरिचंदन ने कहा कि उनको छत्तीसगढ़ के लोगों से बहुत स्नेह मिला और वे उनके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। लोगों ने जय जोहार का नारा लगाकर उनको विदाई थी। वहीं रमेन डेका बोले कि छत्तीसगढ़ विकास के मामले में तेजी से उभर रहा है। वे इस विकास को नई उंचाइयां देने में अपना पूरा योगदान देंगे।

सबके जीवन में आता है विदाई समारोह

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में होता है। मेरे जीवन में भी हुआ है। मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री बहुत सरल सहज हैं। मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ और जय जोहार का संबोधन कर हरिचंदन ने लोगों से विदाई ली।

]
]


ये खबर भी पढ़ें...

'लव जिहाद' करने वालों को अब सीधे होगी उम्रकैद, UP विधानसभा में बिल पास

स्वागत पर अभिभूत हुए डेका

प्रदेश के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका और उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हेंगर में आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नये स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी राज्यपाल का अभिवादन किया। स्टेट हेंगर पर नए राज्यपाल को गार्ड आफ आनर दिया गया। राज्यपाल का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया।

दसवें राज्यपाल के रूप में लेंगे शपथ

प्रदेश के नए राज्यपाल डेका प्रदेश के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार 31 जुलाई को सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। उन्हें यह शपथ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलाएंगे।

arun tiwari
arun tiwari


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • विश्वभूषण हरिचंदन
  • छग गवर्नर हरिचंदन
  • Chhattisgarh New Governor Ramen Deka
  • राज्यपाल रमेन डेका
  • Governor Ramen Deka
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई