छत्तीसगढ़ में कोचिंग संचालक से रिश्वत मांगने पर ज्वॉइंट कमिश्नर सस्पेंड

Marut raj | Aug 09, 2024, 19:54 IST
Share
Chhattisgarh GST Joint Commissioner Bilaspur Division Deepak Giri suspend the sootr
Chhattisgarh GST Joint Commissioner Bilaspur Division Deepak Giri suspend the sootr

कोचिंग संचालक की ओर से मिली शिकायत के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने गिरी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मंत्री चौधरी ने व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में राज्य कर विभाग यानी स्टेट जीएसटी के बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई कोचिंग संचालक की शिकायत पर की गई है। संयुक्त आयुक्त की शिकायत राज्य के वित्त मंत्री तक पहुंची थी। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से यह एक्शन लिया गया है।

मानसिक प्रताड़ना और रिश्वत मांगने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कोचिंग संचालक ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सीधे शिकायत की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि स्टेट जीएसटी बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी रिश्वत मांग रहे हैं। यही नहीं गिरी उन्हें मानसिक रुपए से प्रताड़ित भी कर रहे हैं।

कोचिंग संचालक की ओर से मिली शिकायत के बाद मंत्री ओपी चौधरी ने गिरी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही मंत्री चौधरी ने व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

image-2024-08-09T191155.855
image-2024-08-09T191155.855

Tags:
  • ज्वॉइंट कमिश्नर सस्पेंड
  • छत्तीसगढ़ ज्वॉइंट कमिश्नर सस्पेंड
  • Chhattisgarh Joint Commissioner suspended
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा