डर के आगे जीत नहीं मौत मिली, हसदेव नदी के डेंजर जोन में डूबा युवक, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने
Marut raj | Jul 15, 2024, 12:39 IST
Chhattisgarh Hasdeo River Accident News the sootr
जहां पर युवक डूबा है, वहां 25 से 30 फीट गहराई है। कई लोगों की मौत उसी जगह पर डूबने से हुई है। जिला प्रशासन ने उस जगह पर डेंजर जोन का साइन बोर्ड भी लगाया है। इसके बाद भी लोग उस जगह चले जाते हैं।
रायपुर. हसदेव नदी के पिकनिक स्पॉट पर हादसे का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट पर नहाने के दौरान 22 साल के आसुराम यादव तेज बहाव में बह गए। वह अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर से आए थे। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को युवक आसुराम यादव अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर जिले से जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। रविवार की शाम तकरीबन 5.30 बजे हसदेव नदी में सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी युवक आसूराम यादव नदी के तेज बहाव में बहने लगा।
आसुराम को नदी में बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, तब तक देर हो चुकी थी। जहां पर युवक डूबा है, वहां 25 से 30 फिट गहराई है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत उसी जगह में डूबने से हुई है। जिला प्रशासन ने उस जगह में डेंजर जोन भी लिखा है। इसके बाद भी लोग तूफानी करने के चक्कर में चले जाते हैं।
डेंजर जोन का बोर्ड लगा फिर भी नहीं मानते
आसुराम को नदी में बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, तब तक देर हो चुकी थी। जहां पर युवक डूबा है, वहां 25 से 30 फिट गहराई है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत उसी जगह में डूबने से हुई है। जिला प्रशासन ने उस जगह में डेंजर जोन भी लिखा है। इसके बाद भी लोग तूफानी करने के चक्कर में चले जाते हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari