छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप
Harrison Masih | Jun 10, 2025, 12:28 IST
Chhattisgarh High Court receives bomb threat administration in panic bilaspur the sootr
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी। मेल मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन और पुलिस तुरंत सतर्क हो गए। सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करवा लिया गया और बम स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका
सोमवार को हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद कामकाज शुरू हुआ था। दोपहर के समय जब कोर्ट परिसर में जज, वकील और पक्षकारों की उपस्थिति थी, उसी दौरान कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला। मेल में लिखा गया था कि कोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी लगाई गई है और जल्द ही विस्फोट होगा।
ईमेल आईडी [email protected] से भेजे गए इस संदेश में एक कथित संगठन "मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब" का नाम लिया गया है। मेल में देश विरोधी और संवेदनशील मुद्दों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी देने को "अन्याय" बताया गया और इसे एक "पवित्र मिशन" के तहत अंजाम देने की बात कही गई।
ये खबर भी पढ़ें... प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी
ईमेल की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद चकरभाठा थाना क्षेत्र की पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पूरा कोर्ट परिसर खाली कराया और जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोर्ट परिसर से किसी प्रकार का विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
बम की जानकारी भले ही झूठी निकली हो, लेकिन जिस तरह से हाईकोर्ट जैसे संवेदनशील स्थान को टारगेट किया गया, उसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एक ही दिन में एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस धमकी भरे ईमेल से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर उठे हैं, लेकिन प्रशासन की तत्परता ने किसी भी संभावित अनहोनी को टाल दिया। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले तक कब और कैसे पहुंचती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
हाईकोर्ट को बम की धमकी | बिलासपुर हाईकोर्ट न्यूज | CG High Court | bomb threat email | Bilaspur
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका
धमकी मिलने से मचा हड़कंप
ईमेल आईडी [email protected] से भेजे गए इस संदेश में एक कथित संगठन "मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाब" का नाम लिया गया है। मेल में देश विरोधी और संवेदनशील मुद्दों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी देने को "अन्याय" बताया गया और इसे एक "पवित्र मिशन" के तहत अंजाम देने की बात कही गई।
ये खबर भी पढ़ें... प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, इसलिए देता था धमकी
प्रशासन की तत्परता से टली संभावित अनहोनी
पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोर्ट परिसर से किसी प्रकार का विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
साइबर क्राइम और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं
ये खबर भी पढ़ें... एक ही दिन में एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी
सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
इस धमकी भरे ईमेल से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर उठे हैं, लेकिन प्रशासन की तत्परता ने किसी भी संभावित अनहोनी को टाल दिया। अब देखना होगा कि जांच एजेंसियां ईमेल भेजने वाले तक कब और कैसे पहुंचती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
हाईकोर्ट को बम की धमकी | बिलासपुर हाईकोर्ट न्यूज | CG High Court | bomb threat email | Bilaspur
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj