CG Home Guard : नगर सैनिक के 2215 पदों पर निकली भर्ती, 1865 महिलाएं होंगी चयनित

Dolly patil | Jul 15, 2024, 10:48 IST
Share
RT DFY R
RT DFY R

छत्तीसगढ़ में होमगार्ड यानी नगर सैनिक के पदों पर बंपर भर्ती निकली हैं। इसमें नगर सैनिक स्वयं सेवी पुरुष व महिला ( जनरल ड्यूटी ) के लिए 500 और महिला नगर सैनिकों के 1715 रिक्त पद हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं...

छत्तीसगढ़ में स्वयंसेवी नगर सैनिकों ( होमगार्ड्स ) के लिए कई साल बाद वैकेंसी निकली हैं। इसके अनुसार 2 हजार 215 पदों पर नगर सैनिकों की भर्तियां की जाएंगी।

आपको बता दें कि इनमें से 1 हजार 715 पोस्ट सिर्फ महिला नगर सैनिकों के लिए हैं। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 10 अगस्त तक फॉर्म भर पाएंगे। इसी के साथस्थानीय जिले के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

जानकारी के मुताबिक भर्ती के बाद चयनित लोगों की ड्यूटी महिला छात्रावास एवं बालिका आश्रम में लगाई जाएगी। भर्ती में शासन के नियमानुसार नक्सल पीड़ित, सरेंडर करने वाले नक्सली, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य को शुल्क, उम्र और आरक्षण नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन नगर सेना की वेबसाइट https://firenoc.cg.gov.in पर जारी किया जा सकता है। इसी के साथ अभ्यर्थी 10 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद त्रुटि सुधारने के लिए 17 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा।

योग्यता

नगर सैनिक पदों पर भर्ती होने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए योग्यता आठवीं पास है।

सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित सामान्य, ओबीसी व एससी वर्ग के उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए भी योग्यता आठवीं पास है। इसी के साथ एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए पांचवी पास है।

उम्र सीमा

जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 19 से 40 साल है। सेरेंडर करने वाले पूर्व नक्सली या नक्सल पीड़ित उम्मीदवारों या उनके परिवार के सदस्यों के लिए उम्र सीमा 45 साल है।

शारीरिक मापदंड

ऊंचाई- 168 सेमी या इससे अधिक सामान्य वर्ग, ओबीसी और एससी के लिए। इसी के साथ राजस्व जिले दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर, कांकेर, कोरिया, सरगुजा और जशपुर के उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 153 सेमी है। शेष राजस्व जिलों के एसटी वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेमी है।

सीना बिना फुलाए-81 सेमी ( एसटी के लिए 76 सेमी ) और फुलाने के बाद 86 सेमी ( एसटी के लिए 81 सेमी ) है। महिला अभ्यर्थियों का सीना नहीं मापा जाएगा।

कैसे होगा चयन

आपको बता दें कि इसकी चयन प्रक्रिया के लिए फिजिकल टेस्ट के 100 अंक लिखित परीक्षा के 100 अंक व बोनस 20 अंक है। यानी कुल मिलकर 220 अंक के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी।

इसी के साथ फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 100 मीटर की दौड़, 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद पास करनी होगी। जानकारी के मुताबिक ये सभी 25-25 अंक के होंगे।

साथ ही महिलाओं को 800 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद पास करनी होगी। इसमें 800 मीटर दौड़ 50 अंक और शेष 25-25 अंक का होने वाला है।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP में महिलाओं के लिए सुपरवाइजर के पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी



Tags:
  • government job
  • CG Jobs
  • Government job in Chhattisgarh
  • GOVERNMENT JOBS 2024
  • CG Home Guard
  • नगर सेना भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा