RSS ने किया गृहमंत्री सहित चार मंत्रियों को तलब , बंद कमरे में हुई लंबी मीटिंग
Marut raj | Sept 18, 2024, 17:15 IST
Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma RSS meeting the sootr
रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में यह गोपनीय मीटिंग हुई। इसमें ज्यादातर नेता बिना पीएसओ, ड्राइवर और बिना स्टाफ के ही पहुंचे थे। बैठक के दौरान बीजेपी संगठन, सरकार का संघ के साथ समन्वय बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल, प्राधिकरण और विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित 4 मंत्रियों को आरएसएस ने मीटिंग के लिए बुलाया। रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में यह गोपनीय मीटिंग हुई। इसमें ज्यादातर नेता बिना पीएसओ, ड्राइवर और बिना स्टाफ के ही पहुंचे थे। यहां तक की किसी भी मंत्री के साथ सुरक्षा काफिला नहीं था।
अंदरखाने के अनुसार इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बीजेपी संगठन, सरकार का संघ के साथ समन्वय कैसे बेहतर हो, इसका प्लान करना था। इस समन्वय के तहत ही संघ की योजना के अनुसार कार्यकर्ताओं को सरकार में एडजस्ट करना भी शामिल है।
बैठक के संबंध में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि निगम , मंडल के पहले प्राधिकरणों में नियुक्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। नवरात्रि से पहले लिस्ट जारी होने के सवाल पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नवरात्रि तो अभी दूर है।
इस समन्वय बैठक में पवन साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। हालांकि, बताया तो ये भी जा रहा है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी बैठक में शामिल हुए।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ आने वाले दिनों में होने वाले संगठनात्मक बदलाव पर चर्चा की गई। चर्चा यह भी है कि, संघ के कुछ पदाधिकारी और बीजेपी के पदाधिकारी के बीच खींचतान चल रही है। इसे दूर करने पर भी मीटिंग में चर्चा की गई।
सत्ता, संगठन के साथ संघ के समन्वय का प्लान
बैठक के संबंध में डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि निगम , मंडल के पहले प्राधिकरणों में नियुक्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। नवरात्रि से पहले लिस्ट जारी होने के सवाल पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि नवरात्रि तो अभी दूर है।
समन्वय बैठक में ये नेता रहे शामिल
संगठन में बदलाव पर भी चर्चा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari