जांजगीर जहरीली गैस हादसा : विष्णुदेव सरकार ने की मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा
Arun Tiwari | Jul 05, 2024, 17:16 IST
Chhattisgarh Janjgir Champa poisonous gas accident announcement financial assistance
जांजगीर-चांपा में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर शोक जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजन को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से हुई 9 लोगों की मौत के मामले में विष्णुदेव सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने X हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा कि जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुंए की जहरीली गैस की चपेट में आने से 5 लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। इस घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि कि हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
हादसा बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा में हुआ। यहां कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पिता-दो पुत्रों सहित 9 की मौत हुई है। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हुआ है। यह कुआं लंबे समय से ढके होने के कारण कुएं में बनी जहरीला गैस की वजह हादसा हुआ। इससे पहले पांच लोगों की मौत की जानकारी थी, जो बाद में बढ़कर 9 हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो... छत्तीसगढ़ में अड़े मुस्लिम समाज के लोग
घटना की जानकारी मिलने के बाद बिर्रा पुलिस और तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF की टीम ने कुएं में उतरकर शवों को निकालना शुरू किया। कुएं से निकालने के बाद सभी शवों को अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि यह पुराना कुआं है। जिसे काफी समय से उपयोग में नहीं लाया जा रहा था। गांव के ही लोगों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर कुएं को ढंक दिया था। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा चलने के कारण कुएं के ऊपर बना लकड़ी का छप्पर कुएं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालने गांव का एक आदमी कुएं के अंदर गया, जो काफी देर तक वापस नहीं आया। इसके बाद एक-एक कर 4 लोग और कुएं में उतरे और वापस बाहर नहीं आ सके। काफी दिनों से बंद रहने के कारण कुएं में जहरीली गैस निकलने लगी है, जिसकी चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।
हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर
कोरबा और सक्ती जिले में आज मन को व्यथित करने वाली दो घटनाएं हुई। कुएं की जहरीली गैस के रिसाव से 9 लोगों की असमय मौत हो गई।
हादसे में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5-5 लाख रुपए और जिला प्रशासन से 4-4 लाख रुपए सहित कुल 9-9 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) July 5, 2024
बुजुर्ग को बचाने में 9 की गई जान
ये खबर भी पढ़ें... गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो... छत्तीसगढ़ में अड़े मुस्लिम समाज के लोग
SDRF ने कुएं में उतरकर निकाले शव
कैसे हुआ हादसा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman