छग के सर्राफा दुकान में बुर्का पर प्रतिबंध, गहने खरीदने के लिए हेलमेट भी हटाना होगा, एसोसिएशन का बड़ा फैसला

VINAY VERMA | Jan 15, 2026, 10:46 IST
Share
chhattisgarh jewellery shops burqa helmet ban
chhattisgarh jewellery shops burqa helmet ban

छत्तीसगढ़ के सर्राफा व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब दुकानों में बुर्का, हेलमेट या नकाब पहनकर एंट्री नहीं मिलेगी। राजिम में हुई करोड़ों की चोरी के बाद यह फैसला लिया गया है।

News In Short

  • छत्तीसगढ़ के सर्राफा व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
  • बुर्का, हेलमेट या मास्क पहनकर प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगी।
  • नवापारा-राजिम की बड़ी चोरी के बाद एसोसिएशन ने बैठक की।
  • सीसीटीवी कैमरों में पहचान स्पष्ट करने के लिए यह फैसला लिया गया।
  • इसका लक्ष्य किसी समुदाय को नहीं, बल्कि सिर्फ अपराधियों को रोकना है।

News In Detail

छत्तीसगढ़ के सर्राफा दुकानों में बुर्का पर बैन लग गया है। इसके अलावा हेलमेट सहित उन तमाम चीजों को पहनकर लोग दुकानों में प्रवेश नहीं पा सकेंगे जिससे उनकी पहचान छिपाई जा सके। सर्राफा कारोबारियों ने यह फैसला हाल ही में नवापारा-राजिम में हुई सर्राफा दुकान में चोरी के बाद लिया है। वारदात के बाद प्रदेशभर के सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश का माहौल है।

बैठक में अहम फैसला

नवापारा-राजिम में हाल ही में सर्राफा दुकान में एक चोरी हुई थी। चोरी के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी सदस्यों से राय ली। सुझावों में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। इसके तहत अब प्रदेश की किसी भी सर्राफा दुकान में चेहरा ढंककर आने वाले ग्राहकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चाहे वह बुर्का हो, हेलमेट हो या कोई अन्य साधन, जिससे पहचान स्पष्ट न हो पाए।

विशेष को टारगेट उद्देश्य नहीं

सर्राफा व्यापारियों का यह भी कहना है कि यह फैसला किसी विशेष समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं है। पूरी तरह सुरक्षा के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। ग्राहकों की सुरक्षा और व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था। कई व्यापारियों ने बताया कि हाल के महीनों में लूट और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

नकाबपोश चोर से दहशत

बता दें कि गरियाबंद जिले के नवापारा-राजिम में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात एक आभूषण दुकान में करोड़ों रुपए की चोरी की है। सर्राफा व्यवसायी के अनुसार दुकान में 90 ग्राम सोना, 40 किलो चांदी और 2 लाख रुपए नकद रुपए थे। जिसे चुराने के लिए नकाबपोश बेसमेंट के रास्ते अंदर घुसे थे। शॉप के मालिक जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें इस चोरी का पता चला। चेहरे पर नकाब के कारण पुलिस चोरों को पहचानने में असहाय महसूस कर रही है।

कैमरे भी पहचानने में असफल

एसोसिएशन का तर्क है कि ज्यादातर वारदातों में अपराधी पहचान छिपाकर दुकानों में घुसते हैं। रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम देते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों में भी उनकी पहचान साफ नहीं हो पाती। इससे जांच करने में दिक्कत आती है। नए फैसले से दुकानों में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान स्पष्ट रहेगी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी।

व्यापारियों से एसोसिएशन की अपील

प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों से कुछ अपील की है। कहा है कि अपनी दुकानों में हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अन्य आधुनिक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने को कहा गया है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग की है। सर्राफा बाजारों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और राजिम चोरी के अलावा सभी पुराने मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो।

ये खबरें भी पढ़िए...

राजनांदगांव में सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर EOW-ACB की रेड, तलाशी जारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • चोरी
  • सीसीटीवी कैमरे
  • बुर्का
  • सर्राफा
  • बुर्का पर बैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई