छत्तीसगढ़ में कबड्डी खिलाड़ियों पर टूटा करंट का कहर, तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर

Sanjay Dhiman | Sept 21, 2025, 10:19 IST
Share
accident in kabaddi match
Photograph: (the sootr)

कोंडागांव जिले के रावसवाही गांव में कबड्डी मैच के दौरान टेंट तेज आंधी-तूफान से उड़कर 11 केवी हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट लगने से तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई और तीन झुलस गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बड़े अस्पताल रेफर किया गया।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में शनिवार (20 सितंबर) रात को एक भीषण हादसा हुआ। कबड्डी (Kabaddi) खिलाड़ियों का मैच बड़ेराजपुर ब्लॉक के रावसवाही गांव में आयोजित किया गया था। अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी-तूफान आया और मैदान में लगाया गया टेंट उड़कर सीधे 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन (High-tension power line) से टकरा गया। इसके कारण टेंट और पास खड़े कबड्डी खिलाड़ी करंट की चपेट में आ गए।

इस घटना में कुल 6 लोग झुलस गए। इनमें से तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज प्राथमिक केंद्र से रेफर कर बड़े अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतकों और घायलों की पहचान

हादसे में जिन तीन खिलाड़ियों की जान गई, वे सभी कोंडागांव जिले के रहने वाले थे:

  • सतीशकुमार नेताम (Satishkumar Netam), 24 साल, ग्राम गरांजीडीही
  • श्याम नेताम (Shyam Netam), 25 साल, ग्राम पांडे पारा
  • सुनील शोरी (Sunil Shori), 25 साल, ग्राम बांसकोट
घायल खिलाड़ियों के नाम:

  • शिवम दास (Shivam Das), 16 साल, ग्राम बांसकोट
  • सुविलाल मरकाम (Suvilal Markam), 25 साल, ग्राम रावसवाही
अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती (Dr. Bharti) ने बताया कि दो घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ देवीधाम स्टेशन पर रुकेंगी दस स्पेशल ट्रेनें, नवरात्र महोत्सव पर रेलवे की सौगात

छत्तीसगढ़ में फेसबुक पर ड्रीमगर्ल बना युवक, लोगों को लगाया 25 लाख का चूना, मीठी-मीठी बातें कर मंगवाता था रुपए

हादसे के कारण

पुलिस जांच के अनुसार, आयोजकों ने टेंट ठीक बिजली लाइन (Electric Line) के नीचे लगाया था। ग्रामीणों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि टेंट वहां न लगाया जाए, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। तेज आंधी के कारण जब टेंट उड़कर बिजली लाइन से टकराया तो हादसा हो गया।

अचानक चली तेज आंधी और फैला करंट

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय कबड्डी का मैच चल रहा था, इसी दौरान तेज आंधी चालू हो गई। इस आंधी और बारिश से बचने के लिए खिलाड़ी व अन्य लोग टेंट के नीचे जाकर छिप गए। लेकिन हवाओं के कारण टेंट के लोहे के पाइप सीधे 11 केवी बिजली लाइन से जा टकराए, जिससे टेंट के नीचे भारी करंट फैल गया। इसकी चपेट में आते ही तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में करंट से खिलाडियों की मौत के मामले को ऐसे समझें



  1. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कबड्डी मैच के दौरान करंट लगने से 3 खिलाड़ियों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए।
  2. हादसा तब हुआ जब आंधी-तूफान से उड़ा टेंट 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया।
  3. मृतक खिलाड़ी: सतीशकुमार नेताम (24), श्याम नेताम (25), सुनील शोरी (25) — सभी स्थानीय निवासी थे।
  4. गंभीर रूप से घायल: शिवम दास (16) और सुविलाल मरकाम (25), जिनका इलाज जारी है।
  5. ग्रामीणों ने पहले ही टेंट को बिजली लाइन के नीचे लगाने से मना किया था, लेकिन आयोजन समिति ने चेतावनी अनसुनी कर दी।

ग्रामीणों ने कहा, मना किया था टेंट लगाने से

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों ने बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाने से कबड्डी मैच आयोजकों को मना किया था, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। यदि वे बात मान लेते तो होनहार खिलाड़ियों की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य रामचरण शौरी ने कहा कि घटना काफी दुखद है। हमारा प्रयास होगा कि छत्तीसगढ़ सरकार से मृतक परिवारों को सहायता राशि दिलवाई जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से शांतिवार्ता पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रखी शर्तें, बोले तत्काल हत्याएं रोके नक्सली

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के निशाने पर भाजपा नेता, दो साल में दस की गई जान, घर से दूर रात बिताने को हैं मजबूर

क्षेत्र से निकले हैं कई होनहार खिलाड़ी

भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम ने बताया कि इस क्षेत्र में कबड्डी का खेल काफी लोकप्रिय है। यहां से कई होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। यहां गांव-गांव और अन्य स्तर पर कबड्डी के मैच आयोजित किए जाते हैं, जिनमें स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। लेकिन ऐसे हादसे चिंताजनक हैं, आयोजकों को सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम करने चाहिए।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • करंट से खिलाडियों की मौत
  • कबड्डी मैच
  • 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन
  • भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा